घर में बनाएं जोधपुर की फेमस मावा कचौड़ी, ऐसे आएगा स्वाद

d8e65b811ed65f98f24bd8a1ee4229bb17917307989761472 original


राजस्थान के जोधपुर की मावा कचौड़ी मिठाई पसंद करने वालों के बीच काफी लोकप्रिय है. कुरकुरी बाहरी परत और अंदर भरा मीठा मावा इसका स्वाद खास बनाता है. इसे चाशनी में डुबोकर तैयार किया जाता है, जिससे हर बाइट में मिठास मिलती है. अगर आप भी घर पर इस मिठाई का स्वाद लेना चाहते हैं, तो इसे आसान तरीके से बना सकते हैं. आइए जानते हैं मावा कचौड़ी की रेसिपी.

 मावा कचौड़ी बनाने के लिए सामग्री

आटा तैयार करने के लिए 2 कप मैदा, 4 बड़े चम्मच घी और जरूरत के अनुसार पानी लें. भरावन के लिए 1 कप मावा, आधा कप पिसी चीनी, 2 बड़े चम्मच बारीक कटे बादाम-काजू और आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर चाहिए. चाशनी के लिए 1 कप चीनी और आधा कप पानी लें. कचोरियां तलने के लिए तेल या घी रखें.

सबसे पहले मैदा में घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं. थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें. आटे को ढककर लगभग 15-20 मिनट के लिए रख दें. इससे आटा अच्छी तरह सेट हो जाएगा और कचोरियां बेलना आसान होगा.

यह भी पढ़ें : फ्रिज में रखी सब्जी कितने दिन खराब नहीं होती, जान लीजिए जरूरी बात

 मीठा मावा भरावन बनाएं

एक पैन में मावा डालकर धीमी आंच पर हल्का भूनें. जब मावा हल्का सुनहरा होने लगे, तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें. अब इसमें पिसी चीनी, कटे बादाम-काजू और इलायची पाउडर मिलाएं. ध्यान रखें कि मावा गर्म होने पर चीनी न मिलाएं, वरना भरावन गीला हो जाता है.

कचौड़ी में भरावन भरकर तलें

आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर हल्का बेल लें. बीच में मावा भरावन रखें और किनारों को अच्छी तरह बंद कर दें. अब इसे हल्के हाथों से गोल आकार दें. कड़ाही में तेल या घी गर्म करें और धीमी से मध्यम आंच पर कचोरियों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. तेज आंच पर तलने से बाहरी परत जल्दी रंग पकड़ सकती है, जबकि अंदर का हिस्सा ठीक से नहीं पकता.

चाशनी में डुबोकर करें तैयार

एक पैन में चीनी और पानी डालकर गर्म करें. चीनी घुलने और चाशनी हल्की गाढ़ी होने तक पकाएं. तैयार कचोरियों को थोड़ी देर चाशनी में डुबोकर निकाल लें. ऊपर से कटे मेवे डालकर सजाएं. स्वादिष्ट मावा कचौड़ी तैयार है. इसे ठंडा या हल्का गर्म परोस सकते हैं.

यह भी पढ़ें : Good Day Style Biscuits: घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *