सचिन तेंदुलकर ने साल 2013 में क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. उसके बाद उनके कई सारे रिकॉर्ड टूटते रहे हैं. उनका टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी खतरे में है, क्योंकि जो रूट उनके बेहद करीब आ गए हैं. रूट सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 1808 रन दूर हैं. दूसरी ओर विराट कोहली सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने के मामले में ‘मास्टर ब्लास्टर’ का पीछा कर रहे हैं. यहां जान लीजिए, क्या विराट अभी सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने का रिकॉर्ड बनाने से कितना दूर हैं?
क्या विराट निकल पाएंगे आगे?
सचिन तेंदुलकर ने अपने 24 साल के ऐतिहासिक क्रिकेट करियर में 34,357 रन बनाए थे. सचिन के अधिकांश रन वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में आए, क्योंकि वो भारत के लिए केवल एक टी20 मैच खेल पाए. दूसरी ओर विराट कोहली तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए खूब सारे मैच खेले हैं, इसके बावजूद सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने के मामले विराट अभी काफी पीछे हैं.
विराट कोहली अगर सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने का रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं, तो उन्हें अभी 6,142 रन और बनाने होंगे. चूंकि विराट कोहली टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं, और केवल वनडे मैच खेलकर वो शायद विराट कोहली का रिकॉर्ड कभी नहीं तोड़ पाएंगे. हालांकि विराट वनडे में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. सचिन तेंदुलकर ने 49 वनडे सेंचुरी लगाई थीं, जबकि विराट अब तक 54 शतक लगा चुके हैं.
यह भी पढ़ें: Watch: प्लेइंग इलेवन से बाहर किए जाने पर टूट गए थे वैभव सूर्यवंशी, इमोशनल कर देगा उनके रोने का वीडियो
क्या जो रूट तोड़ देंगे रिकॉर्ड?
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाने के लिए जो रूट को सिर्फ 1808 रन और बनाने हैं. जो रूट अगर शानदार फॉर्म बरकरार रख पाए, तो 2 साल के भीतर सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. साल 2026 में अब तक रूट ने 8 पारियों में 337 रन बना लिए हैं, जिनमें एक शतक और एक अर्धशतकीय पारी भी शामिल है.
यह भी पढ़ें:
चेतेश्वर पुजारा ने बताए इंग्लैंड में टीम इंडिया की हार के 3 मुख्य कारण, इन कमियों को दूर करना जरूरी