अमीषा पटेल नहीं, ये एक्ट्रेस थीं ‘गदर’ के लिए मेकर्स की पहली पसंद, जानें फिर क्यों नहीं बनीं सकीना

4572c32b5f7c8f5b436c392af69f03b417828179153531400 original


सनी देओल और अमीषा पटेल की सुपरहिट फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ 15 जून 2001 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. तारा सिंह और सकीना की जोड़ी ने दर्शकों के दिलों पर ऐसी छाप छोड़ी कि फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई. हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि सकीना के किरदार के लिए अमीषा पटेल मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं.

काजोल थीं मेकर्स की पहली पसंद
आपको जानकर हैरानी होगी कि सकीना के रोल के लिए मेकर्स ने अमीषा पटेल से पहले बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस काजोल को अप्रोच किया था. उन्हें इस रोल का ऑफर भी दिया गया था, लेकिन फिल्म की कहानी सुनने के बाद काजोल को लगा कि ये किरदार उनके लिए सही नहीं है. यही वजह रही कि उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया. इसका खुलासा खुद काजोल ने ‘आप की अदालत’ में किया था.

डायरेक्टर ने बताया सच
अब हाल ही में इन खबरों पर फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने भी रिएक्ट किया है. शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि अमीषा पटेल को कास्ट करने से पहले सकीना के किरदार के लिए कई बड़ी एक्ट्रेसेस से बातचीत हुई थी. इस लिस्ट में काजोल के साथ-साथ ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम भी शामिल था.

ये भी पढ़ें:- ‘अब बॉलीवुड में सच्चे रिश्ते नहीं होते’, अमीषा पटेल ने ऋतिक रोशन संग शेयर की थ्रोबैक फोटो, कही ये बात

अनिल शर्मा ने क्या कहा?
अनिल शर्मा ने कहा, ‘ऐसा नहीं है कि सिर्फ काजोल का नाम था. काजोल भी थीं, ऐश्वर्या राय भी थीं. बहुत सारे कलाकारों से बातचीत चल रही थी, लेकिन मैं सभी के नाम नहीं लेना चाहता. सभी ने कहानी सुनी, लेकिन उन्हें इसकी कहानी समझ नहीं आई. किसी को मेरे साथ काम नहीं करना था, किसी को सनी देओल के साथ फिल्म नहीं करनी थी, तो कोई पीरियड ड्रामा करने के लिए तैयार नहीं था.’

ओवरसीज फिल्में करना चाहते थे एक्टर्स
अनिल शर्मा ने आगे कहा, ‘उस दौर में विदेशों में शूट होने वाली फिल्मों का जबरदस्त चलन था. स्विट्जरलैंड के गाने, लंदन की लोकेशंस और ओवरसीज मार्केट का जादू चल रहा था. भारतीय बाजार कमजोर पड़ रहा था और ओवरसीज मार्केट अच्छा परफॉर्म कर रहा था. उस समय कलाकार ऐसी फिल्में करना चाहते थे, जिनसे पाकिस्तानी ऑडियंस को बुरा ना लगे. ओवरसीज में फिल्म हो… रोमांटिक फिल्म हो, लेकिन गदर में पाकिस्तान था, इसलिए बहुत लोग कतराते थे.’

एक्टर्स को नहीं थी पीरियड ड्रामा फिल्मों की समझ
‘इसके अलावा 1998 में लोगों को पीरियड ड्रामा की समझ भी कम थी. हर किसी को ग्लैमरस फिल्में करनी थीं. यही वजह थी कि कई कलाकारों ने ‘गदर’ करने से मना कर दिया. हमारे सामने बजट की भी बड़ी चुनौती थी. प्रोड्यूसर ने मुझसे कहा कि सनी देओल को साइन करने के बाद बजट सीमित रह गया है. उन्होंने मुझे दो ऑप्शन दिए, या तो किसी बड़ी हीरोइन को लो या अमरीश पुरी को. मैंने अमरीश पुरी को चुना, क्योंकि पाकिस्तान अमरीश पुरी ही थे. हीरोइन तो मैं कोई यंग लड़की भी ले लूंगा. रोल इतना अच्छा है तो कि जो लड़की आएगी स्टार बन जाएगी. इसके बाद हमने करीब 400 से 500 लड़कियों का ऑडिशन लिया. उनमें से 40-50 को शॉर्टलिस्ट किया गया और आखिर में 12 लड़कियां बचीं. उन 12 फाइनलिस्ट में अमीषा पटेल भी शामिल थीं.’

‘गदर 3’ का इंतजार कर रहे फैंस
‘गदर’ की सक्सेस के 22 साल बाद साल 2023 में इस फिल्म का सीक्वल आया और इसने भी बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की. हाल ही में ‘गदर’ की रिलीज को 25 साल पूरे हुए हैं. बता दें कि मई 2026 में अमीषा पटेल ने ‘गदर’ फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म पर मुहर लगाई थी. उन्होंने दावा किया था कि ‘गदर 3’ बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करेगी. 

ये भी पढ़ें:- सनी देओल की ‘लाहौर 1947’ से हिलेगा बॉक्स ऑफिस, ‘गदर 2’ और ‘बॉर्डर 2’ का रिकॉर्ड टूटना तय!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *