टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जाने वाली पहली टीम कौन सी होगी? ऑस्ट्रेलिया के पास इतिहास रचने का मौका

04e07d57f7c797d82d6cb6f0440bb7a51782819270875975 original


महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा. यह मुकाबला लंदन स्थित केनिंगटन ओवल के मैदान पर खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे सफल टीम है और आज वेस्टइंडीज को हराकर इतिहास रच सकती है. ऑस्ट्रेलिया अब तक पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रही है और ग्रुप स्टेज में सभी 5 मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची है. दूसरी ओर वेस्टइंडीज ने ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी.

यह पहली बार नहीं है जब ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भिड़ रहे होंगे. 2012, 2014 और 2018 में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की टीम टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भिड़ चुकी हैं, लेकिन तीनों बार ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी है. कैरेबियाई टीम पहली बार सेमीफाइनल में कंगारुओं को चित्त करना चाहेगी.

ऑस्ट्रेलिया के पास इतिहास रचने का मौका

ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे सफल टीम है. साल 2026 से पहले कुल 9 बार महिला टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ है, जिनमें सात बार ऑस्ट्रेलिया फाइनल तक पहुंचा है. ऑस्ट्रेलियाई टीम का टी20 क्रिकेट में इतना दबदबा रहा है कि उसने हर बार कम से कम सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है.

सबसे ज्यादा बार फाइनल में जाने का रिकॉर्ड पहले से ऑस्ट्रेलिया के नाम है. आज ऑस्ट्रेलिया आठवीं बार फाइनल में पहुंच कर अपने ही रिकॉर्ड को बेहतर कर सकती है.  इस लिस्ट में इंग्लैंड दूसरे नंबर पर है, जो अब तक चार बार फाइनल में पहुंची है और न्यूजीलैंड ने तीन बार फाइनल तक का सफर तय किया है.

बताते चलें कि दूसरा सेमीफाइनल 2 जुलाई को इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा. वहीं फाइनल 5 जुलाई को खेला जाना है.

यह भी पढ़ें:

जिम्बाब्वे के इस खिलाड़ी ने बनाया महारिकॉर्ड, रोहित शर्मा बहुत पीछे छूटे; जानकर चकरा जाएगा सिर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *