IND vs ENG: आज भारत-इंग्लैंड का मैच लो स्कोरिंग होगा या हाई स्कोरिंग? जानें ब्रिस्टल के काउंटी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

50b30993dde99a50ab8b165c00ee46461783608596747975 original


आज भारत और इंग्लैंड का चौथा टी20 मैच ब्रिस्टल में खेला जाएगा. टीम इंडिया के लिए यह करो या मरो का मैच है, क्योंकि तीन मैचों के बाद इंग्लैंड सीरीज में 2-0 से आगे है. आज का मैच हारते ही भारत सीरीज हार जाएगा. टीम इंडिया के लिए जीत बहुत जरूरी है, लेकिन चौथे टी20 से पहले जान लीजिए कि काउंटी ग्राउंड की पिच किसके लिए अधिक मददगार रहने वाली है. यहां रनों का अंबार लगेगा या फिर बॉलर्स गेंद को अपने इशारों पर नचाएंगे.

हाई स्कोरिंग मैच पक्का

ब्रिस्टल का काउंटी ग्राउंड बड़े-बड़े स्कोर के लिए महशूर है. अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैचों में यहां पहली पारी का औसत स्कोर 186 रन है. आमतौर पर यहां बल्लेबाजों का बोलबाला रहता है. इस मैदान की डाइमेंशन भी अजीब हैं, क्योंकि सामने की बाउंड्री छोटी हैं, जबकि एक साइड की बाउंड्री छोटी होती है लेकिन दूसरी तरफ बहुत बड़ी बाउंड्री होती है.

मगर बाउंड्री की लंबाई से यहां फर्क नहीं पड़ता है, क्योंकि पिछले साल ही यहां इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 197 रन चेज कर दिए थे. टी20 में भारत और इंग्लैंड की यहां एकमात्र भिड़ंत 2018 में हुई थी. उस मुकाबले में भारत ने 199 का टारगेट सफलतापूर्वक चेज कर लिया था. खासतौर पर यहां टी20 में चेजिंग रिकॉर्ड बहुत अच्छा है.

पांच मैचों से नहीं हारी टीम इंडिया

ब्रिस्टल का मैदान टीम इंडिया के लिए काफी अच्छा साबित हुआ है. पिछले पांच अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में भारतीय टीम यहां अजेय रही है. मगर आज के मुकाबले में टॉस बेहद महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि काउंटी ग्राउंड पर बड़े-बड़े स्कोर का सफलतापूर्वक चेज होना कोई नई बात नहीं है.

यह भी पढ़ें:

अक्षर पटेल का स्पेशल 100, बन गए ऐसा करने वाले 5वें भारतीय; बोले- कभी नहीं सोचा था



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *