केएल राहुल ने टपकाया ‘लप्पू’ सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो

83094c0b1dc8d85539ea6c650972d3e617861150760961212 original


केएल राहुल ने श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वार्म-अप मैच के पहले दिन स्लिप में एक आसान कैच छोड़ दिया. ये कैच रविन्दु रसंथा का था, जो 43 के स्कोर पर खेल रहे थे. इस जीवनदान के बाद उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया और 71 रनों की शानदार पारी खेली. भारतीय फील्डिंग का स्तर पिछले कुछ समय से गिरा है, हालांकि राहुल अच्छे फील्डर हैं और उनसे इस तरह की गलती की उम्मीद नहीं की जाती. उनके कैच छोड़ने का वीडियो वायरल हो रहा है, उनकी आलोचना हो रही है.

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को वार्म-अप मैच से एक दिन पहले अभ्यास के दौरान चोट लग गई थी। वह वार्म-अप मैच के पहले दिन नहीं खेले, उनकी जगह केएल राहुल कप्तान के तौर पर टॉस के लिए आए। श्रीलंका इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। भारतीय तेज गेंदबाज अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाए, निशान फर्नांडो (68) और रविन्दु रसंथा ने पहले विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी की। पहला विकेट रन आउट के रूप में आया, निशान 66 रन बनाकर लौट गए। इसके कुछ ही समय बाद दूसरा मौका बना, लेकिन राहुल ने उस मौके को गंवा दिया।

केएल राहुल पर भड़के फैंस

कुलदीप यादव द्वारा डाली गई 26वें ओवर की चौथी गेंद पर बल्लेबाजी रविन्दु ने पॉइंट की तरफ कट करने का प्रयास किया, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी भाग में लगकर स्लिप की तरफ गई. वहां केएल राहुल खड़े थे, उन्होंने एक हाथ से गेंद पकड़ने का प्रयास किया लेकिन कैच पकड़ नहीं पाए. ये मुश्किल कैच नहीं था. इसके बाद रविन्दु ने 28 रन और जोड़े. अगर राहुल कैच पकड़ लेते तो स्थिति कुछ और हो सकती थी, क्योंकि पहले दिन भारत श्रीलंका इलेवन को ऑलआउट नहीं कर पाई.

यह भी पढ़ें- श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज

सोशल मीडिया पर कुछ फैंस केएल राहुल की आलोचना कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि, “विकेटकीपिंग भूल जाइए, वह स्लिप में भी कैच नहीं पकड़ सकते.” अन्य यूजर ने लिखा, “वह कुछ नहीं कर सकते.”

वार्म-अप मैच के पहले दिन के खेल की बात करें तो श्रीलंका इलेवन ने 8 विकेट खोकर 363 रन बना लिए हैं. पहला दिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों के नाम रहा. जहां भारतीय तेज गेंदबाज कुछ खास नहीं कर पाए. मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा कोई विकेट नहीं ले पाए, गुरनूर बरार ने 1 विकेट लिया। स्पिनर्स ने बाकी विकेट लिए. रविंद्र जडेजा, मानव सुथार और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा

शुभमन गिल को लेकर अपडेट

टॉस के समय BCCI की तरफ से कप्तान शुभमन गिल को लेकर बताया गया कि, “गुरुवार को भारत के प्रैक्टिस सेशन के दौरान कप्तान शुभमन गिल के दाहिने हाथ की उंगली (रिंग फिंगर ) में चोट लग गई. एहतियात के तौर पर, वह श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वार्म-अप मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे. BCCI की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *