Indoor pure air tips: घर के अंदर की हवा को बनाएं एकदम शुद्ध! ये 5 इंडोर प्लांट्स बढ़ाएंगे घर की खूबसूरती और ऑक्सीजन

e3548d20b5282be6a96427b857d2588b17840171248201470 original


Indoor pure air tips:  हम बाहर की प्रदूषण की चिंता करते हैं वहीं हमें घर के वातावरण की भी चिंता करनी चाहिए, क्योंकि धुआं, धूल  और अन्य तत्व, और कम वैन्टीलेशन घर के वातावरण को जहरीला बना सकता है. घर को हरा भरा और ताजगी से भरपूर बनाने के लिए लोग अक्सर इनडोर पौधे लगाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ पौधे ऐसे भी हैं जो दिन रात ऑक्सीजन देने और घर की हवा को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे इनडोर पौधों के बारे में जिनकी देखभाल करना बेहद आसान है. ये पौधे न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि वायु गुणवत्ता सुधारने, तनाव कम करने और बेहतर वातावरण बनाने में भी सहायक माने जाते हैं. सबसे अच्छी बात ये है कि ये पौधे 24 घंटे घर को फ्रेश रखते हैं.

घर के अंदर की हवा क्यों खराब होती है

प्राकृतिक हवा का न आना, रसोई में खाना बनाते समय निकलने वाला धुआं, तड़का और गैस स्टोव से खतरनाक गैस का निकलना, घर के अंदर अगरबत्ती जलाना भारी प्रदूषण पैदा करते हैं. फिनाइल स्प्रे और केमिकल वाले क्लीनर वाष्पशील कार्बनिक यौगिक छोड़ते हैं जो हवा को जहरीला बनाते हैं.  ऐसे में घर के अंदर की हवा एलर्जी से पीड़ित लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है. यहां तक कि स्वस्थ लोग भी एलर्जी या दूसरी बीमारियां की चपेट में आ सकते हैं.

यह भी  पढ़ेंः  Rats In House: क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक

इंडोर प्लांट्स फायदेमंद क्यों माने जाते हैं

इंडोर प्लांट्स प्राकृतिक रूप से एयर प्यूरीफायर की तरह काम करते हैं. विशेषज्ञों के अनुसार ये हवा से कार्बन डाईऑक्साइड को कम करके ऑक्सीजन छोड़ते हैं, हानिकारक प्रदूषणों को दूर कर देते हैं. इसके अलावा, ये घर की सजावट को प्राकृतिक रूप देते हैं और कार्य क्षमता को बेहतर बनाने में मदद करते हैं.

  • पीस लिली: एक ऐसा पसंदीदा पौधा है जो घर के अंदर भी आसानी से खिल जाता है. ये पौधे अनोखे फूल देते हैं. इसे सबसे प्रभावी पौधों में से एक माना जाता है, जो हवाओं को शुद्ध करते है.  
  •  एलोवेरा: एलोवेरा एक ऐसा पौधा जो हर घर में आम होता है, हालांकि, यह हवा को शुद्ध करने की क्षमता भी रखता है, जिससे घरेलू डिटर्जेंट, पेंट और गोंद में पाए जाने वाले कुछ सामान्य रसायनों घर को फ्रेश रखते हैं.
  • स्नेक प्लांट: यह कम रोशनी और कम पानी में भी आसानी से पनपता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह रात के समय भी कार्बन डाइऑक्साइड को ऑक्सीजन में बदलता है, जिससे बेडरूम के लिए यह सबसे उत्तम पौधा माना जाता है
  • मनी प्लांट: वास्तु और विज्ञान दोनों के लिहाज से यह बेहद लोकप्रिय है, यह घर के बंद कमरों में खराब हवा को फ्रेश करने और ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ाने में मदद करता है
  • स्पाइडर प्लांट: अपनी लंबी, धारीदार पत्तियों वाला यह पौधा बहुत तेजी से बढ़ता है और इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती. यह हवा से कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैसों को दूर करने में बहुत कारगर है.

यह भी  पढ़ेंः Gas Burner Cleaning: गैस बर्नर के जाम छेद मिनटों में होंगे साफ! बस आजमाएं रसोई में रखी यह जादुई चीज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *