Koffee With Karan के लास्ट सीजन में नजर आएंगे सलमान खान, सामने आया पहला वीडियो

54b3d377c63d05747416dbf565844b071791813250159587 original


करण जौहर का शो ‘कॉफी विद करण’ काफी पॉपुलर चैट शो है. अब करण जौहर ‘कॉफी विद करण’ का नौंवा और लास्ट सीजन लेकर आ रहे हैं. शो की अनाउंसमेंट हो गई है. वहीं शो में सलमान खान शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं. करण जौहर ने सलमान खान के साथ वीडियो शेयर कर शो में सलमान की एंट्री की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है.

एक्टर रवि किशन ‘अयोध्या की रामलीला’ में देखा जाएगा.  ये रामलीला 19 और 20 अक्टूबर को होगी. इवेंट वर्ल्डवाइड टेलीकास्ट भी होगा. कॉफी विद करण का लास्ट सीजन आ रहा है 14 अक्टूबर से. तो ये कहीं भी जा सकता है. तो सलमान कहते हैं ये तो गया है. वीडियो में सलमान को ब्लैक शर्ट पहने, ईयररिंग्स, गले में चैन और ब्रेसलेट पहने दिखे. सलमान खान पूरे लुक में काफी हैंडसम लग रहे थे.

शो को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

बता दें कि करण जौहर का शो कॉफी विद करण जब भी आता है तो छा जाता है. शो में करण जौहर बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स के साथ चिटचैट करते दिखते हैं. शो में वो स्टार्स से प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ तक के सवाल करते हैं. वहीं वो शो में करण जौहर रैपिड फायर भी खिलाते हैं. शो कई बार विवादों में भी रहा है. 

शो में कंगना रनौत भी नजर आई थीं. उस एपिसोड ने नेपोटिज्म की बहस छेड़ दी थी. कंगना ने करण के शो में जाकर करण पर नेपोटिज्म के आरोप लगाए थे. उन्होंने करण को मूवी माफिया भी कहा था. इसके अलावा केएल राहुल और हार्दिक पंड्या भी शो में आए थे. हार्दिक पंड्या ने शो में अपनी प्राइवेट लाइफ को लेकर बातचीत की थी और इसे लेकर काफी बवाल हुआ था.

सलमान खान के बारे में  बात करें तो फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में दिखेंगे. फिल्म काफी समय से पोस्टपोन हो रही है. फिल्म अप्रैल में रिलीज होने वाली थी. पहले फिल्म का टाइटल ‘बैटल ऑफ गलवान’ था, लेकिन अब फिल्म का नाम ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ रखा गया. फिल्म की नई रिलीज अभी तक अनाउंस नहीं हुई है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *