Tips for Comfortable Sleep: रात को नहीं आ रही नींद, करें ये काम और चैन से सो जाएं

5648a3eb087c3baf86b8dcf014d8fb7217798739333561424 original


Tips for Comfortable Sleep: आजकल बड़ी संख्या में लोग रात में नींद न आने की समस्या से परेशान हैं। देर रात तक जागना, बार-बार आंख खुलना और सुबह थकान महसूस होना अब आम बात बन चुकी है. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि खराब लाइफस्टाइल और मोबाइल की आदत इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है. हालांकि कुछ आसान बदलाव करके इस परेशानी से राहत पाई जा सकती है.

नींद से जुड़े विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर रात में जल्दी और गहरी नींद चाहिए तो सोने से पहले दिमाग को शांत करना बेहद जरूरी है. एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि बिस्तर पर जाने से कम से कम आधा घंटा पहले मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए. स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट दिमाग को एक्टिव रखती है, जिससे नींद आने में देरी होती है.

यह भी पढ़ें: Fix the Fitness: रोज कसरत करने के बावजूद भी नहीं घट रहा वजन? अपनाएं ये तीन तरीके, जीरो साइज हो जाएगा फिगर

एक्सपर्ट ने बताया सबसे आसान तरीका

विशेषज्ञों के अनुसार, सोने से पहले 5 से 10 मिनट तक गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज करना काफी फायदेमंद हो सकता है.इससे दिमाग शांत होता है और शरीर रिलैक्स महसूस करता है.कई डॉक्टर इसे नेचुरल स्लीप थेरेपी भी मानते हैं.

रात में चाय-कॉफी पीना पड़ सकता है भारी

हेल्थ एक्सपर्ट्स चेतावनी देते हैं कि शाम के बाद ज्यादा चाय या कॉफी पीने से भी नींद खराब हो सकती है। इनमें मौजूद कैफीन कई घंटों तक दिमाग को सक्रिय रखता है.ऐसे में रात के समय हल्का खाना खाने की सलाह दी जाती है.

कमरे का माहौल भी करता है असर

विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर कमरे में ज्यादा रोशनी या शोर होगा तो दिमाग पूरी तरह आराम नहीं कर पाता. इसलिए सोते समय कमरे की लाइट धीमी रखें और शांत माहौल बनाने की कोशिश करें. इससे शरीर जल्दी स्लीप मोड में चला जाता है.

हर दिन एक जैसा रखें सोने का समय

डॉक्टरों का कहना है कि शरीर की बॉडी क्लॉक को सही रखना बेहद जरूरी है.अगर रोज अलग-अलग समय पर सोया जाए तो नींद का पैटर्न बिगड़ सकता है. इसलिए रोज लगभग एक ही समय पर सोने और सुबह उठने की आदत डालनी चाहिए.इसके साथ ही एक्सपर्ट्स यह भी मानते हैं कि अच्छी नींद सिर्फ थकान दूर नहीं करती बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाती है. 

यह भी पढ़ें: Foods To Avoid During Nautapa: बर्गर-पिज्जा से लेकर कोल्ड ड्रिंक तक.. नौतपा में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, हो सकता है उल्टा असर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *