आप भी बच्चे को पिलाते हैं Bournvita? कंपनी की फूड सेफ्टी पर बड़ा खुलासा

88052082b79d715a4609cc467a88273c17878351874071481 original


Bournvita को लेकर सामने आई खबर ने उन पैरेंट्स का ध्यान अपनी तरफ किया है, जो इसे बच्चों की रोजमर्रा की डाइट का हिस्सा मानते हैं. फूड सेफ्टी रेगुलेटर FSSAI की कार्रवाई के बाद इसे बनाने वाली कंपनी मॉन्डेलेज इंडिया फूड्स ने कुछ सेहत से जुड़े दावों को हटा दिया है. कंपनी ने ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर चल रहे ad भी हटा दिए हैं.

FSSAI इन दिनों खाने पीने की चीजों पर किए जाने वाले दावों की जांच कर रहा है. रेगुलेटर ने फूड कंपनियों को 150 से ज्यादा नोटिस जारी किए हैं. इनमें गलत मार्केटिंग, गुमराह करने वाले दावे और लेबलिंग से जुड़े नियमों का पालन नहीं करने के मामले शामिल हैं.

इन नोटिस में पेप्सिको इंडिया, कोका कोला, एबॉट इंडिया, रेड बुल, डैनोन इंडिया, मॉन्स्टर एनर्जी इंडिया, फेरेरो इंडिया और केनव्यू जैसी बड़ी कंपनियां भी शामिल हैं. नोटिस मिलने के बाद कई कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट की पैकिंग और उस पर दी गई जानकारी में बदलाव किया है.

यह भी पढ़े :Credit Card से लोग कहां उड़ा रहे हैं सबसे ज्यादा पैसे? चौंका देगा RBI का डेटा

Bournvita पहले भी रहा है चर्चा में

Bournvita पर 2023 में भी सवाल उठे थे. उस समय इसके शुगर लेवल और सेहत से जुड़े दावों को लेकर चर्चा हुई थी. बच्चों को ध्यान में रखकर किए जाने वाले ad पर भी सवाल उठे थे. अब FSSAI के नोटिस के बाद कंपनी ने अपने कुछ हेल्थ और न्यूट्रिएंट कंपेरिजन दावे वापस ले लिए हैं.

मई 2025 में FSSAI ने कंपनियों को पैकेजिंग और ad में 100% जैसे शब्दों के इस्तेमाल को लेकर आगाह किया था. इससे कस्टमर्स को किसी प्रोडक्ट के पूरी तरह प्योर या दूसरों से बेहतर होने का गलत इशारा मिल सकता है.

दूसरी कंपनियों ने भी हटाए दावे

FSSAI की कार्रवाई के बाद एमवे इंडिया ने 100% प्योर कोकोनट ऑयल से जुड़ी ब्रांडिंग और ad हटा दी है. कंपनी ने अपने XS प्रोडक्ट से एनर्जी ड्रिंक का लेबल भी हटा दिया है. केरल की Juza फूड ने बेबी फूड पर किए गए इम्युनिटी ज्यादा करने और हड्डियों को मजबूत करने जैसे दावों को वापस लेने पर मंजूरी दी है. कैल्शियम से जुड़े दावों को भी हटाया जा रहा है.

FSSAI ने अपनी कार्रवाई का दायरा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और फूड सर्विस बिजनेस तक भी ज्यादा कर दिया है. ईकॉमर्स कंपनियों को 12 नोटिस और फूड सर्विस ऑपरेटरों को 30 से ज्यादा नोटिस दिए गए हैं. इनमें कुछ बड़े रेस्टोरेंट भी शामिल हैं. रेगुलेटर का फोकस इस बात पर है कि कस्टमर्स को खाने पीने की चीजों के बारे में सही जानकारी मिले और कंपनियां ऐसे दावे नहीं करें, जो लोगों को गुमराह कर सकते हैं.

यह भी पढ़े:चीनी-प्याज से लेकर सब कुछ महंगा, खाने की कीमत पर RBI का अलर्ट जारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *