अगर आप महाराष्ट्र में बाइक टैक्सी से सफर करते हैं या इस सेवा के जरिए अपनी कमाई करते हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है. राज्य में बाइक टैक्सी चलाने वाले ऑपरेटरों को पेट्रोल से चलने वाले दोपहिया वाहनों की जगह इलेक्ट्रिक बाइक अपनाने के लिए जुलाई 2027 तक का समय दिया गया है. इस बदलाव का खास मकसद शहरों में बढ़ने वाले प्रदूषण को कम करना और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है.
दरअसल, पेट्रोल वाली बाइक से इलेक्ट्रिक वाहन पर जाना ऑपरेटरों के लिए इतना आसान नहीं होगा. ऐसे में इन नियम लागू करने के लिए उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पद सकता है. इसके लिए नई बाइक खरीदने का खर्च, चार्जिंग स्टेशन की उपलब्धता, बैटरी बदलने की सुविधा और समय पर मरम्मत जैसी व्यवस्थाएं जरूरी होंगी.
क्या है पेट्रोल बाइक टैक्सी को लेकर नया बदलाव?
महाराष्ट्र में बाइक टैक्सी ऑपरेटरों को पेट्रोल से चलने वाले दोपहिया वाहनों से इलेक्ट्रिक वाहनों पर शिफ्ट होने के लिए जुलाई 2027 तक यानी नौ महीने की समय सीमा दी गई है. इसके तहत अब कंपनियों को अपने बेड़े में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या को पहले मुकाबले ज्यादा बढ़ाने की तैयारी करनी होगी.
इसके अलावा वाहन संचालकों को नई इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने और उन्हें चलाने के खर्च की प्लानिंग पहले से बनानी होगी. साथ ही, वाहन चालकों को नियमों, लाइसेंस और इलेक्ट्रिक वाहनों की पात्रता को लेकर स्पष्ट जानकारी मिलना भी जरूरी होगा, ताकि ऑपरेटर समय रहते निवेश कर सकें और उनकी कमाई पर ज्यादा असर न पड़े.
इलेक्ट्रिक बाइक टैक्सी अपनाने में क्या होंगी चुनौतियां?
- नई बाइक खरीदने का खर्च: अब पेट्रोल बाइक की जगह इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने के लिए चालकों और कंपनियों को शुरुआती निवेश करना होगा. इसके लिए उन्हें आसान फाइनेंसिंग या कर्ज की जरूरत पड़ सकती है.
- चार्जिंग की सुविधा: अकसर बाइक टैक्सी चलाने वाले चालक लंबे समय तक सड़क पर रहते हैं. ऐसे में उन्हें आसानी से चार्जिंग स्टेशन मिलने चाहिए, ताकि चार्जिंग के कारण उनकी कमाई में किसी भी तरह की रुकावट न आए.
- बैटरी बदलने की सुविधा: जहां बैटरी स्वैपिंग की व्यवस्था मौजूद होगी, वहां जरूरत पड़ने पर खाली बैटरी की जगह चार्ज बैटरी लगाकर काम जल्दी शुरू किया जा सकेगा.
- मरम्मत और सर्विस: इलेक्ट्रिक बाइक खराब होने के कारण चालकों की कमाई प्रभावित हो सकती है. इसलिए प्रशिक्षित तकनीशियनों की मदद और समय पर मरम्मत मिलना जरूरी होगा.
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल