महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला

c7ac3aa073d279c20c35f23bd0b58c5017917290115821241 original


अगर आपको भी लगता है कि रियल एस्टेट में सिर्फ मकान और जमीन खरीदकर ही ज्यादा पैसे कमाए जा सकते हैं, तो चीन का यह मामला आपको हैरान कर सकता है. चीन में एक महिला ने 2 मिलियन डॉलर यानी करीब 20 करोड़ रुपए खर्च करके 196 पार्किंग स्पेस खरीद लिए. इसके बाद जब इलाके में विकास हुआ और पार्किंग की मांग बढ़ने लगी, तो महिला ने इन जगहों को किराए पर देना और ऊंची कीमतों में बेचना शुरू कर दिया. इससे सथानीय निवासी नाराज हो गए और यह मामला अदालत तक पहुंच गया. 

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला चीन के हुनान प्रांत के चांग्शा शहर का है. महिला ने उस समय इस पार्किंग स्पेस की खरीदारी की थी, जब वहां की आवासीय परियोजना को लेकर लोगों में ज्यादा दिलचस्पी नहीं थी. हालांकि, इलाके का विकास होने और पार्किंग की मांग बढ़ने के बाद उनकी संपत्ति की कीमत भी बढ़ गई.

कैसे महिला ने 20 करोड़ रुपये में खरीदे 196 पार्किंग?

दरअसल, इस मामले की शुरुआत साल 2018 में हुई थी. उस समय इस इलाके में स्कूल, दुकानें और परिवहन जैसी जरूरी सुविधाओं की काफी कमी थी, जिसके कारण फ्लैट और पार्किंग खरीदने में लोग ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे.

इसी दौरान वू नाम की महिला ने स्थानीय विकास योजनाओं का आकलन किया और फ्यूचर में इलाके की मांग बढ़ने की उम्मीद को देखते हुए निवेश करने का फैसला किया. उन्होंने आर्थिक परेशानी से जूझ रहे डेवलपर से एक ही सौदे में 196 पार्किंग स्पेस खरीद लिए. इसके लिए उन्होंने करीब 14 मिलियन युआन यानी करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए. ये पार्किंग स्पेस उस आवासीय परिसर की कुल पार्किंग जगहों का करीब 40% थे.

मांग बढ़ते ही किराए और कीमतों में उछाल

वक्त के साथ-साथ इलाके का विकास हुआ और आवासीय फ्लैटों की बिक्री तेजी से बढ़ने लगी. इसके साथ ही पार्किंग की मांग भी बढ़ गई. बाद में महिला ने अपने खरीदे गए पार्किंग स्पेस पर ताले लगवा दिए, ताकि कोई उनका अनधिकृत इस्तेमाल न कर सके.

इसके बाद उन्होंने एक पार्किंग स्पेस का मासिक किराया करीब 7,258 रुपये रखना शुरू किया. वहीं, कुछ पार्किंग स्पेस को करीब 14.52 लाख रुपये प्रति स्थान की कीमत पर बिक्री के लिए भी रखा. इससे स्थानीय निवासी नाराज हो गए, क्योंकि उन्हें पहले से ही पार्किंग की कमी का सामना करना पड़ रहा था.

कोर्ट में क्यों पहुंचा मामला?

पार्किंग की कमी और बढ़ते किराये से परेशान निवासियों ने वू से किराया घटाने और पार्किंग स्पेस को पुरानी कीमतों पर बेचने की मांग की, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया. सरकारी अधिकारियों की मध्यस्थता भी सफल नहीं हुई, जिसके बाद निवासियों ने अदालत में मुकदमा दायर कर दिया. 

अदालत ने महिला के पक्ष में सुनाया फैसला

फरवरी 2024 में चांग्शा की स्थानीय अदालत ने वू के पक्ष में फैसला दिया. अदालत ने कहा कि जब डेवलपर ने पार्किंग स्पेस बिक्री के लिए उपलब्ध कराए थे, तब सभी निवासियों के पास उन्हें खरीदने का अच्छा मौका था. वू ने अपने पैसे लगाए और निवेश का जोखिम भी उठाया था. इसलिए महिला की थोक खरीदारी को गैरकानूनी नहीं माना जा सकता.

जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *