भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने सितंबर महीने के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुना. भारत की महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज शेफाली वर्मा को भी इस टाइटल से नवाजा गया. यह दूसरा मौका है कि जब शेफाली ने यह खिताब जीता. इससे पहले उन्होंने पिछले साल नवंबर में ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुना गया था. उस वक्त शेफाली ने भारत को घरेलू सरजमीं पर खेला गया पहला वनडे वर्ल्ड कप जिताने में अहम योगदान दिया था.
वहीं शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली वनडे सीरीज के शुरुआती 2 मुकाबलों में शानदार बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश किया था. दोनों मैच सितंबर में खेले गए थे, जिसमें गिल ने कुल 333 रन स्कोर किए थे. पहले मैच में उन्होंने शतक जड़ा था, जबकि दूसरे वनडे में उनके बल्ले से डबल सेंचुरी निकली थी. भारत ने दोनों ही मैचों में जीत हासिल की थी.
India batter’s exploits in the Women’s Asia Cup and the Asian Games reward her with September’s ICC Women’s Player of the Month award 🎖️ Find out the winner ➡️ https://t.co/ldxABLBp0I https://t.co/2bStmpL0Jj
— ICC (@ICC) October 13, 2026
India batting superstar becomes the first-ever five-time ICC Men’s Player of the Month winner after a run-filled series against West Indies 🌟 Find out the winner ➡️ https://t.co/vfMePK59UQ https://t.co/LszB7cqD7C
— ICC (@ICC) October 13, 2026
तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे में गिल ने 108 गेंदों में 110 रन स्कोर किए थे. उनके बल्ले से यह शतक 295 रन चेज करते हुए निकला था. भारत ने सिर्फ 41.4 ओवर में ही जीत हासिल कर ली थी. फिर गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग कर 405 रन बोर्ड पर लगाए. चेज करते हुए टीम इंडिया ने 43.3 में जीत दर्ज की. इसमें गिल का सबसे बड़ा योगदान रहा. उन्होंने 133 गेंदों में नाबाद 223 रन बनाए. इसके साथ वह सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने थे.
प्लेयर ऑफ द मंथ बनने पर क्या बोलीं शेफाली वर्मा
खिताब जीतने पर शेफाली वर्मा ने कहा, “ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड दोबारा जीतना बहुत बड़े सम्मान की बात है. एशिया कप और एशियन गेम्स में हमारी जीत में अपनी भूमिका निभाना बहुत संतोषजनक था. यह अवॉर्ड जीतने से वो दोनों जीत और भी खास हो गई हैं.”
यह भी पढ़ें: ECB ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, इन 7 खिलाड़ियों को पहली बार किया शामिल