रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन स्टारर फ़िल्म ‘धुरंधर 2’ पहले ही एक ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है, और अब यह भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने की जुगत में लगी हुई है. हालांकि अब इसके कलेक्शन में थोड़ी गिरावट भी दर्ज की जा रही है लेकिन अब भी इसके आंकड़े काफ़ी शानदार हैं. वहीं अब ये रिलीज के तीसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है चलिए यहां जानते हैं ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के तीसरे शुक्रवार यानी 16वें दिन कितना कलेक्शन किया है?
‘धुरंधर 2’ ने 16वें दिन कितना कलेक्शन किया है?
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के दो हफ्ते में बमफाड़ कलेक्शन कर डाला है. दरअसल इस फिल्म के फेवर में लोगो का स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ रहा जिसके दम पर इसने हर दिन करोड़ो कमाए और मेकर्स को मालामाल कर दिया. हालांकि दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई में उतार-चढ़ाव भी देखा गया बावजूद इसके इसने बॉलीवुड की हर फिल्म को धोकर रख दिया है. वहीं ‘धुरंधर 2’ को रिलीज के 16वें दिन गुड फ्राइडे की छुट्टी का फायदा हुआ और इसकी कमाई में एक बार फिर उछाल आया है.
- इसी के साथ फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘धुरंधर 2’ ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ कमाए थे. वहीं दूसरे वीक में इसका कलेक्शन 263.65 करोड़ रुपये रहा.
- अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 16वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे को 21.55 करोड़ की कमाई की है.
- ‘धुरंधर 2’ का 16दिनों का कुल कलेक्शन अब 959.37 करोड़ रुपये हो गया है.
‘धुरंधर 2′ को 1000 करोड़ी बनने के लिए चाहिए कितने करोड़?
‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 16दिनों में 950 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. अब ये 1000 करोड़ी बनने की और बढ़ रही है. इस मील के पत्थर को पार करने के लिए इसे 41 करोड़ के करीब और कमाने की जरूरत है. उम्मीद है की तीसरे वीकेंड में फिल्म की कमाई में तेजी आएगी और ये इस आंकड़े को पार कर लेगी और इसी के साथ बॉलीवुड की पहली 1000 करोड़ी फिल्म बन जाएगी और बॉलीवुड के इतिहास में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर लेगी.
‘धुरंधर 2′ बनी तीसरे फ्राइडे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
अभी तक ‘धुरंधर’ के नाम तीसरे शुक्रवार को सबसे ज़्यादा 23.7 करोड़ नेट कमाई करने का रिकॉर्ड दर्ज था. हालांकि ‘धुरंधर 2’ अपने प्रीक्वल को मात नहीं दे पाई लेकिन ‘धुरंधर’ की ये सीक्वल भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तीसरे शुक्रवार को दूसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बन गई है. इसने ‘बाहुबली 2’ (18 करोड़ नेट) और ‘पुष्पा 2’ (14 करोड़ नेट) को भी मात दे दी है.