RCB के फिल साल्ट के नाम जीरो पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL में इससे पहले कभी नहीं हुआ ऐसा

fc0f17037dc72827b7a54b6ffd491f591775836037853975 original


Most Times Out on First Ball of IPL Match: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है. वो आईपीएल में मैच की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच की पहली गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने उनका विकेट लिया. हालांकि आईपीएल में पारी की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड भारत के पार्थिव पटेल के नाम है.

गुवाहाटी के बारासपारा स्टेडियम में खेले गए बारिश से प्रभावित मैच में विराट कोहली और फिल साल्ट ओपनिंग करने आए. जोफ्रा आर्चर ने मैच की पहली गेंद की जिसमें गति के साथ-साथ जबरदस्त बाउंस भी था. साल्ट बाउंस से चकमा खा गए और गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों में चली गई.

फिल साल्ट ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

यह इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में कुल तीसरी बार रहा जब फिल साल्ट पारी की सबसे पहली गेंद पर आउट हुए हों. उनसे पहले ड्वेन स्मिथ, केएल राहुल, पृथ्वी शॉ भी तीन-तीन बार पारी की पहली गेंद पर आउट हो चुके हैं. वहीं पार्थिव पटेल 4 बार पारी की सबसे पहली गेंद पर आउट हुए हैं. यह रिकॉर्ड है पारी की पहली गेंद का, लेकिन फिल साल्ट मैच की पहली गेंद पर जीरो पर सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले बल्लेबाज बने हैं.

IPL पारी की पहली गेंद पर आउट

  • 4 बार – पार्थिव पटेल
  • 3 बार – पृथ्वी शॉ
  • 3 बार – ड्वेन स्मिथ
  • 3 बार – केएल राहुल
  • 3 बार – फिल साल्ट

दूसरी ओर जोफ्रा आर्चर ने भी एक खास सूची में जगह बना ली है. आर्चर का नाम उन गेंदबाजों की लिस्ट में जुड़ गया है, जिन्होंने सबसे ज्यादा बार IPL में पारी की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बार विकेट लिया हो. आर्चर अब तक 3 बार आईपीएल पारी की पहली गेंद पर विकेट चटका चुके हैं. पारी की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बार विकेट मोहम्मद शमी ने लिया है, वो 5 बार ऐसा कर चुके हैं. 

यह भी पढ़ें:

अर्जुन या गिल, IPL 2026 में किसे सपोर्ट करेंगी सारा तेंदुलकर? रिएक्शन का वीडियो वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *