हो गया बड़ा ऐलान, 1065 रुपये से शुरू होगी Jio IPO की बोली; आप लगाएंगे दांव?

9a130ac5bd49c61c47ab3a1f9bb91f0717918650687961379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ का मूल्य बैंड ₹1065-1119 तय हुआ.
  • ₹30,200 करोड़ से कर्ज चुकाएंगे और 5G विस्तार में लगाएंगे.
  • आईपीओ 21-23 अक्टूबर तक खुलेगा, 28 अक्टूबर को लिस्टिंग.
  • यह भारत के कॉर्पोरेट इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ है.

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड का ऐलान कर दिया है. Jio Platforms अपने शेयरों की कीमत 1,065 से 1,119 रुपये के बीच रख रही है. इससे कंपनी की इक्विटी वैल्यूएशन 9.8-10.3 लाख करोड़ (101-107 बिलियन डॉलर) और नेट डेट एडजस्टमेंट के बाद एंटरप्राइज वैल्यू 10.9-11.4 लाख करोड़ रुपये होगी.

यह IPO पूरी तरह से एक फ्रेश इश्यू होगा. यानी कि शेयरों को बेचकर जुटाई गई पूरी रकम कंपनी के बैंक अकाउंट में जाएगी, जो अपर प्राइस बैंड पर लगभग 30,200 करोड़ होगी. इस रकम का ज्यादातर हिस्सा कर्ज चुकाने में इस्तेमाल होगा और बाकी बचे पैसे 5G नेटवर्क के विस्तार, नए डेटा सेंटर्स को बनाने और एआई (AI) टेक्नोलॉजी को डेवलप करने में लगाए जाएंगे. 

कब से मिलेगा दांव लगाने का मौका?

जियो आईपीओ में निवेशकों को 21 से 23 अक्टूबर तक दांव लगाने का मौका मिलेगा. जबकि आईपीओ के बाद शेयरों की लिस्टिंग 28 अक्टूबर को होगी. चूंकि आईपीओ की टाइमलाइन दीवाली से पहले रखी गई है इसलिए त्योहारी सीजन में मजबूत सेंटिंमेंट्स से  इसे अधिक फायदा पहुंचने की उम्मीद लगाई जा रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि फेस्टिव सीजन में मार्केट में पॉजिटिविटी बनी रहती है, पैसों का फ्लो बना रहता है इसलिए शेयरों की लिस्टिंग को अधिक फायदा पहुंचने की संभावना बनी रहती है.

भारत का सबसे बड़ा आईपीओ

रिलायंस जियो के आईपीओ को भारत के कॉर्पोरेट इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ माना जा रहा है. इससे पहले Hyundai Motor India के आईपीओ का साइज 27,858.75 करोड़ था. अब चूंकि रिलायंस जियो ने अपने फ्रेश इश्यू वाले 30,200 करोड़ के आईपीओ का ऐलान कर दिया है इसलिए इसे हुंडई के बाद भारत का सबसे बड़ा आईपीओ बताया जा रहा है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

आखिर क्या करके मानेगा चीन! फिर से खरीदा 1000 टन गोल्ड, भारत पर क्या होगा असर? 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *