भारत के पड़ोसी देश चीन ने सोने की खरीदारी तेज कर दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने साल 2026 में सितंबर तक 100 टन से ज्यादा सोना खरीदा है. इससे उसके गोल्ड रिजर्व में भी बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में अगर आप भी सोने में निवेश करने या त्योहारों के दौरान गहने खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़ी यह खबर आपके लिए अहम है.
चीन की इस खरीदारी के बीच सोने और चांदी की कीमतों में भी काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. ऐसे में अब सवाल उठता है कि चीन आखिर इतनी बड़ी मात्रा में सोना क्यों खरीद रहा है और क्या इससे आने वाले समय में सोने की कीमतों पर असर पड़ सकता है?
चीन ने 2026 में अब तक कितना सोना खरीदा?
चीन के केंद्रीय बैंक पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (PBOC) ने सितंबर 2026 में 23 टन से ज्यादा सोना खरीदा. सितंब 2026 में हुई यह खरीद सितंबर 2023 के बाद सबसे बड़ी मासिक खरीदारी बताई गई है. इसके साथ ही चीन के केंद्रीय बैंक ने लगातार 23 महीनों तक सोनी की खरीदारी जारी रखी है.
साल 2026 में सितंबर तक चीन की आधिकारिक सोने की खरीद 103 टन से अधिक हो गई है. इसके अलावा चीन का कुल गोल्ड रिजर्व बढ़कर करीब 2,410 टन पर पहुंच गया है.
दुनिया में गोल्ड रिजर्व के मामले में किस नंबर पर है चीन?
चीन इस समय दुनिया में सबसे ज्यादा सोने का भंडार रखने वाले देशों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर है. उससे आगे अमेरिका, जर्मनी, इटली और फ्रांस हैं. हालांकि, चीन की लगातार खरीदारी के कारण इन देशों के बीच काफी अंतर कम होता दिखाई दे रहा है.
- चीन: 2,410 टन सोना
- फ्रांस: 2,437 टन सोना
- इटली: 2,452 टन सोना
इन आंकड़ों के मुताबिक अब चीन को फ्रांस से आगे निकलने के लिए करीब 27 टन और इटली से आगे निकलने के लिए 42 टन अतिरिक्त सोने की जरूरत होगी. रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि अगर चीन की लगातार खरीदारी की यही रफ्तार बनी रही, तो 2026 के आखिर तक इन दोनों देशों को पीछे छोड़ सकता है.
चीन आखिर क्यों बढ़ा रहा है सोने का भंडार?
विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी बढ़ाना चीन की इस रणनीति का एक अहम हिस्सा माना जा रहा है. आमतौर पर केंद्रीय बैंकों अपने विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए खरीदारी करते हैं. सोना लंबे समय से सुरक्षित संपत्ति के रोपप में देखा जाता है. इसलिए लगातार खरीदारी से चीन लंबे समय के लिए अपने वित्तीय भंडार को मजबूत करने की कोशिश कर सकता है.
साल के आखिर तक 6000 डॉलर का हो जाएगा सोना, जानें कितने में मिलेगा 10 ग्राम?