Delhi University Admission 2026: DU में एडमिशन का बजा बिगुल! 1.9 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 16 जुलाई को आएगी पहली सीट लिस्ट

acfd36226a0627113704c7987c3013e017838512331381381 original


Delhi University Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में इस साल यानी 2026-27 सेशन के लिए UG  में एडमिशन को लेकर स्टूडेंट्स का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम यानी CSAS के जरिए अब तक कुल 1,90,645 यानी करीब 1.9 लाख कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया है.  इनमें से 1,64,098 यानी 1.64 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने फेज-2 का प्रोसेस भी पूरा कर लिया है, जिसमें सब्जेक्ट मैपिंग के साथ-साथ कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकताएं भरने का काम शामिल था. 

इस साल यूनिवर्सिटी में कुल 73 अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स में एडमिशन दिया जाएगा, जो 69 कॉलेजों और डिपार्टमेंट्स में उपलब्ध हैं.  इन सभी कोर्सेज को मिलाकर कुल 71,624 सीटें भरी जाएंगी। खास बात यह है कि यूनिवर्सिटी इस बार लगभग 150 अलग-अलग बीए प्रोग्राम कॉम्बिनेशन भी ऑफर कर रही है, और पूरा सीट मैट्रिक्स पहले ही डीयू की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड किया जा चुका है. 

16 जुलाई को आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट

अब सभी स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स की नजरें 16 जुलाई पर टिकी हैं, क्योंकि इसी दिन CSAS की पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी की जाएगी. जिन स्टूडेंट्स को सीट अलॉट होगी, उन्हें सीट स्वीकार करके एडमिशन फीस जमा करनी होगी. इसके बाद स्टूडेंट्स के पास दो ऑप्शन होंगे, या तो वो अपना एडमिशन फ्रीज कर सकते हैं, यानी उसी कॉलेज और कोर्स में बने रह सकते हैं, या फिर अगले राउंड में अपग्रेड का ऑप्शन चुन सकते हैं. 

यह भी पढ़ेंः दिल्ली में खुली 35 हजार किताबों और 1 करोड़ ई-बुक्स वाली लाइब्रेरी, फ्री Wifi का भी मिलेगा मजा

फीस पेमेंट होगी अब पहले से आसान

एडमिशन प्रोसेस को और आसान बनाने के लिए इस बार यूनिवर्सिटी ने एक नया वर्चुअल वॉलेट सिस्टम शुरू किया है. इस सिस्टम की खास बात यह है कि अगर किसी स्टूडेंट ने पहले राउंड में फीस जमा कर दी है, और बाद में उसे किसी दूसरे कॉलेज या कोर्स में अपग्रेड कर दिया जाता है, तो उसकी पहले जमा की गई राशि खुद-ब-खुद एडजस्ट हो जाएगी. इससे स्टूडेंट्स को बार-बार फीस भरने की झंझट से राहत मिलेगी और समय की भी बचत होगी.  यूनिवर्सिटी की योजना है कि नया एकेडमिक सेशन शुरू होने से पहले, यानी 28 जुलाई तक, एडमिशन के दो राउंड पूरे कर लिए जाएं. 

यह भी पढ़ेंः Rajasthan Senior Teacher Recruitment Exam: राजस्थान में कड़े इंतजामों के बीच शुरू हुई वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा, 9651 पदों पर होनी है भर्ती 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *