Video: प्रियंका चोपड़ा का इंस्टाग्राम हैक करना चाहती हैं हुमा कुरैशी, एक्ट्रेस ने खुद बताई वजह

94e2dd7e5d1baf08422f5defdbea526c17825504524691400 original


बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी अपकमिंग क्राइम-सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ को लेकर चर्चा में हैं. 3 जुलाई 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म का वो जोर-शोर से प्रमोशन कर रही हैं. इसी बीच हाल ही में एक इंटरव्यू में हुमा ने खुलासा किया कि वो ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा का इंस्टाग्राम हैक करना चाहती हैं. साथ ही उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई.

हुमा कुरैशी ने क्या कहा?
हुमा कुरैशी हाल ही में एबीपी लाइव के शो ‘इनसाइड आउट’ में पहुंचीं, जहां उन्होंने कई मजेदार सवालों के बेबाक जवाब दिए. शो की होस्ट मेघा प्रसाद ने उनसे पूछा, “अगर आपको 24 घंटे के लिए किसी भी बड़े स्टार का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने का मौका मिले, तो आप किसका अकाउंट चुनेंगी?”

ये भी पढ़ें:-Welcome To The Jungle BO Day 1: ‘वेलकम टू द जंगल’ का कहर, पहले दिन ‘कॉकटेल 2’ से ‘भूत बंगला’ तक 29 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे, बना दिया ये रिकॉर्ड

हुमा कुरैशी ने लिया प्रियंका चोपड़ा का नाम
इस सवाल पर हुमा पहले तो थोड़ा मुस्कुराईं और सोच में पड़ गईं. उन्होंने कहा कि वो किसी का भी अकाउंट हैक कर सकती हैं, लेकिन आखिरकार काफी सोचने के बाद उन्होंने ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा का नाम लिया. जैसे ही हुमा ने प्रियंका का नाम लिया, होस्ट ने कहा कि प्रियंका चोपड़ा का इंस्टाग्राम अकाउंट हमेशा काफी एक्टिव और चर्चा में रहता है. इस पर हुमा ने हंसते हुए कहा, ‘मैं बस ये देखना चाहती हूं कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट के अंदर क्या चल रहा है. वो बहुत कूल हैं.’

पैसों के लिए फिल्में करने पर क्या बोलीं हुमा?
इसी इंटरव्यू में मेघा प्रसाद ने हुमा से पूछा कि क्या उन्होंने कभी सिर्फ पैसे कमाने के लिए कोई फिल्म की है? इस पर एक्ट्रेस ने बिना झिझक जवाब दिया, ‘हां, की है. मतलब, ऐसा कहना कोई अच्छी बात तो नहीं है, पर हां, की है. क्योंकि EMI भी तो देनी होती है ना, वो भी जरूरी है. सब देते हैं EMI. हर इंसान EMI दे रहा है. मैं अभी भी दे रही हूं.’

इसके बाद जब होस्ट ने कहा कि अब तो वो प्रोड्यूसर भी बन गई हैं, इसलिए उनके पास काफी पैसा होगा. इस पर हुमा हंसते हुए बोलीं, ‘नहीं, बिल्कुल नहीं. आपको क्या लगता है कि प्रोड्यूसर के पास पैसों की, नोटों की थैलियां होती हैं? ऐसा बिल्कुल नहीं होता है.’

ये हैं हुमा कुरैशी की अपकमिंग मूवीज
बता दें कि ‘बेबी डू डाई डू’ के अलावा हुमा कुरैशी के पास सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ है. ये फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हुमा की अपकमिंग मूवीज में ‘पूजा मेरी जान’ और ‘गुलाबी’ भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें:- माथे पर बिंदी, मांग में सिंदूर…क्या माहिका शर्मा संग हार्दिक पांड्या ने कर ली गुपचुप शादी? वायरल तस्वीर ने बढ़ाई हलचल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *