Australia Hotel Cost: ऑस्ट्रेलिया में कितने रुपये में मिलता है होटल, यहां सप्ताह भर रुकने में कितना आएगा खर्च?

c61b3ba1b69f778309cdd26d1291276a17836724198981257 original


Australia Trip Hotel Cost 2026: पीएम मोदी अपने तीन देशों के दौरे पर ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे. जिसके बाद लोगों के मन में यहां के बारे में जानने की इच्छा बढ़ गई. ऑस्ट्रेलिया घूमने का सपना बहुत से लोग देखते हैं, लेकिन ट्रिप प्लान करने से पहले सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि वहां होटल का खर्च कितना आएगा. अगर आप भी एक सप्ताह के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले वहां के रहने का बजट समझ लेना जरूरी है. होटल का किराया शहर, लोकेशन और होटल की कैटेगरी के हिसाब से काफी अलग-अलग हो सकता है. 

सबसे सस्ता विकल्प क्या है आपके पास?

अगर आपका बजट कम है, तो हॉस्टल या बजट होटल सबसे सस्ता विकल्प होते हैं. यहां डॉर्म बेड या बेसिक रूम के लिए करीब 2,500 से 4,500 रुपये प्रति रात खर्च करने पड़ सकते हैं. कई हॉस्टल में प्राइवेट रूम भी मिल जाते हैं, जिनका किराया लगभग 4,500 से 6,200 रुपये प्रति रात तक पहुंच सकता है. अकेले यात्रा करने वाले या कम बजट में घूमने वालों के लिए यह अच्छा विकल्प माना जाता है. ज्यादातर भारतीय परिवार मिड-रेंज होटलों को चुनते हैं। ऐसे होटल में एक रात रुकने का खर्च आमतौर पर 7,000 से 12,000 रुपये के बीच होता है. कई जगहों पर किचनेट की सुविधा भी मिलती है, जहां आप खुद चाय-नाश्ता या हल्का खाना बना सकते हैं. इससे बाहर खाने का खर्च काफी कम हो जाता है. 

लग्जरी होटलों की कीमत?

अगर आप लग्जरी होटल में रुकना चाहते हैं, तो बजट और बढ़ जाएगा. ऐसे होटलों में एक रात का किराया करीब 15,000 रुपये से शुरू होकर 30,000 रुपये या उससे अधिक भी हो सकता है. हालांकि सामान्य छुट्टियों के लिए मिड-रेंज होटल ही सबसे संतुलित विकल्प माने जाते हैं.

इसे भी पढ़ें- IRCTC Tour Package: IRCTC का महाऑफर! मात्र इतने रुपये में खाटू श्याम, जयपुर और महाकाल घूमने का मौका, रहना-खाना फ्री

एक हफ्ते में कितना हो सकता है खर्च

अब बात करें एक सप्ताह के खर्च की. यदि आप बजट होटल में रुकते हैं, तो सात दिन का होटल खर्च लगभग 17,500 से 31,500 रुपये तक हो सकता है. वहीं मिड-रेंज होटल चुनने पर 49,000 से 84,000 रुपये तक का बजट रखना चाहिए. अगर लग्जरी होटल में ठहरने का प्लान है, तो सिर्फ होटल पर ही 1.05 लाख से 2.10 लाख रुपये या उससे ज्यादा खर्च हो सकता है. अगर दोस्तों या परिवार के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो सर्विस अपार्टमेंट भी अच्छा विकल्प हो सकता है. कई बार तीन या चार लोगों के बीच किराया बांटने पर प्रति व्यक्ति खर्च होटल की तुलना में काफी कम पड़ता है. इसके साथ ही किचन होने की वजह से रोज बाहर खाना खाने की जरूरत भी नहीं रहती. 

कितने दिन पहले बुकिंग करें?

यात्रा के दौरान खर्च कम रखना चाहते हैं, तो होटल की बुकिंग 3 से 4 महीने पहले करना बेहतर रहता है. इसके अलावा मार्च से मई और सितंबर से नवंबर के बीच यात्रा करने पर अक्सर बेहतर डील मिल जाती हैं. इन महीनों में मौसम भी सुहावना रहता है और पर्यटकों की भीड़ अपेक्षाकृत कम होती है. 

इसे भी पढ़ें- कम बजट में विदेश जैसी छुट्टियां! गुलमर्ग से खज्जियार तक, ये हैं भारत के खूबसूरत ‘स्विट्जरलैंड’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *