‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, आयुष्मान खुराना ने दिया लाफ्टर का ओवर डोज, सारा संग जमी जोड़ी

b36ed2a337909fdb82337fa80c76ba0417918861896871064 original


बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी अपकमिंग फिल्म ‘उड़ता तीर’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. दो बार इसकी रिलीज डेट टल गई थी, हालांकि अब ये मूवी रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार खड़ी है और अब मेकर्स ने रिलीज से कुछ दिनों पहले फिल्म का नया ट्रेलर रिलीज किया है. इसमें आयुष्मान खुराना दर्शकों को लाफ्टर का ओवर डोज देते हुए नजर आए हैं. सारा अली खान के साथ उनकी जोड़ी भी चर्चा में है.

‘उड़ता तीर’ का ट्रेलर 2 आउट

फिल्म के पहले ट्रेलर की तरह ही दूसरा ट्रेलर भी कन्फ्यूजन से भरा हुआ नजर आता है. हालांकि ये काफी मजेदार और दिलचस्प है. आयुष्मान खुराना इसमें एक ऐसे पाकिस्तानी जासूस के किरदार में है जो गलती से भारत आ जाता है और फिर उसकी याददाश्त चली जाती है. इसके बाद वो भारत का गुणगान करने लगता है और खुद को भारतीय समझने लगता है. 

उड़ता तीर के ट्रेलर की शुरुआत दिग्गज एक्टर गुलशन ग्रोवर और राम कपूर के बीच एक सीन से होती है. इसमें गुलशन पाकिस्तानी अधिकारी के रोल में नजर आ रहे हैं. ट्रेलर की शुरुआत हंसी-मजाक के साथ होती है और अंत तक ये सिलसिला चलते रहता है. आयुष्मान अपनी कॉमेडी से काफी हंसाते और गुदगुदाते हैं.

करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, ‘एक तीर, सौ कन्फ्यूज़न! इस मजेदार सफर का हिस्सा बनें, सिर्फ बड़े पर्दे पर. उड़ता तीर ट्रेलर 2 अब आ गया है.’ फिल्म में कॉमेडी होने के अलावा एक्शन और सस्पेंस भी है. कहीं-कहीं कहानी भावनात्म रूप भी लेती हुई नजर आती है. 

उड़ता तीर की कास्ट और रिलीज डेट

उड़ता तीर में सारा अली खान, गुलशन ग्रोवर, आयुष्मान खुराना और राम कपूर के अलावा राहुल बोस, मुकुल देव, सुप्रिया पिलगांवकर, रघुबीर यादव, बृजेंद्र काला और सुहैल नैयर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे.

उड़ता तीर को करण जौहर के साथ मिलकर गुनीत मोंगा कपूर, अचीन जैन, अदार पूनावाला और अपूर्व मेहता ने प्रोड्यूस किया है. जबकि फिल्म के डायरेक्टर हैं आकाश ए कौशिक. उन्होंने ही फिल्म की कहानी भी लिखी है. ये मूवी थिएटर्स  में 23 अक्टूबर को रिलीज होगी. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *