रणवीर सिंह ने खरीदी करोड़ों की BMW i7, लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान की कीमत उड़ा देगी होश

a4f9ae608581d9a692eea87cb1951c6217918829046911400 original


बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. वो हाल ही में दूसरी बार पिता बने हैं. उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने 19 सितंबर 2026 को दूसरी बेटी को जन्म दिया. अब दूसरी बार पिता बनने के बाद रणवीर सिंह ने नई लग्जरी कार खरीदी है.

रणवीर सिंह ने खरीदी 2 करोड़ की कार

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह ने ब्लैक कलर की BMW i7 इलेक्ट्रिक सेडान खरीदी है. इस लग्जरी कार की कीमत करीब 1.95 करोड़ रुपये बताई जा रही है. रणवीर सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

नई कार चलाते नजर आए रणवीर सिंह

वीडियो में रणवीर सिंह अपनी नई कार चलाते नजर आ रहे हैं. उनकी ये लग्जरी गाड़ी फूलों से सजी हुई दिखाई दे रही है. ‘धुरंधर’ एक्टर रणवीर सिंह को उनकी नई कार के लिए फैंस बधाई दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘बधाई हो रणवीर सिंह, एंजॉय करो.’ वहीं, दूसरे ने कमेंट किया, ‘बधाई हो रणवीर भाई, धुरंधर.’ एक अन्य यूजर ने उन्हें ‘सुपरस्टार’ कहा. 

रणवीर सिंह ने खरीदी करोड़ों की BMW i7, लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान की कीमत उड़ा देगी होश

रणवीर सिंह के पास हैं ये गाड़ियां

रणवीर सिंह को लग्जरी गाड़ियों का काफी शौक है और उनके कार कलेक्शन में कई महंगी गाड़ियां शामिल हैं. उनके गैराज में करीब 5 करोड़ रुपये की लैंड रोवर रेंज रोवर एसवी, 4.57 करोड़ रुपये की जीएमसी हमर ईवी 3एक्स, लेम्बोर्गिनी उरुस पर्ल कैप्सूल एडिशन और मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस 600 जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं. 

रणवीर सिंह ने खरीदी करोड़ों की BMW i7, लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान की कीमत उड़ा देगी होश

इसके अलावा उनके पास एस्टन मार्टिन रैपिड एस, मर्सिडीज-बेंज वी-क्लास और टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर भी है. अब रणवीर सिंह के इस कलेक्शन में करीब 1.95 करोड़ रुपये की बीएमडब्ल्यू आई7 इलेक्ट्रिक सेडान भी शामिल हो गई है.

ये हैं रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म ‘प्रलय’ में नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन जय मेहता कर रहे हैं, जो फिल्ममेकर हंसल मेहता के बेटे हैं. 

रणवीर सिंह ने खरीदी करोड़ों की BMW i7, लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान की कीमत उड़ा देगी होश

ये जय मेहता की बतौर निर्देशक पहली फिल्म है. फिल्म में कल्याणी प्रियदर्शन भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. इसकी कहानी एक ऐसे भविष्य के मुंबई शहर पर आधारित है, जहां दुनिया पूरी तरह बदल चुकी है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *