टेस्ट क्रिकेट में आए फ्री हिट, टीम इंडिया के कोच ने बताया क्यों है जरूरी

2fc9142df994613f6f1ad035708d1e961787754823252143 original


भारत और श्रीलंका के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच के बीच टेस्ट क्रिकेट में फ्री हिट लाने का सुझाव दिया गया है. यह सुझाव भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने दिया है. उन्होंने नो-बॉल की समस्या से निपटने के लिए बुधवार को अनोखा सुझाव देते हुए टेस्ट में भी सीमित ओवरों के क्रिकेट की तरह फ्री हिट शुरू करने की बात कही है.

दरअसल, श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय स्पिनर्स 10 नो बॉल फेंक चुके हैं. पिछले पांच सालों में किसी टेस्ट मैच में स्पिनरों द्वारा यह सबसे ज्यादा नो बॉल हैं. इस मामले में अफगानिस्तान 14 नो बॉल के साथ पहले नंबर पर है. 

भारतीय बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले ने चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “यह ऐसी चीज है जिस पर हम काम कर रहे हैं. यह निश्चित रूप से कभी-कभी चिंता का विषय होती है, लेकिन जब गेंदबाज काफी प्रयास कर रहा होता है और ऐसी स्थिति में विकेट हासिल करता है जब विकेट मिलना मुश्किल हो, तो उसमें खुद को और अधिक झोंकने की प्रवृत्ति होती है. हालांकि यह इसका बहाना नहीं है.”

उन्होंने आगे कहा, “हमने (रविंद्र) जडेजा और सारांश जैन के साथ इस बात पर काफी काम किया है कि गेंद डालने के लिए उनका टेक ऑफ प्वाइंट कहां होना चाहिए, लेकिन कभी-कभी किसी खास गेंद पर वे थोड़ा ज्यादा प्रयास करते हैं और क्रीज से आगे निकल जाते हैं. मुझे यकीन है कि वे इसमें सुधार करेंगे और बेहतर होंगे.”

बहुतुले ने नो बॉल की समस्या के समाधान के लिए टेस्ट क्रिकेट में वनडे और टी20 की तरह फ्री हिट देने का सुझाव दिया. हालांकि उन्होंने यह बात कुछ हद तक मजाकिया अंदाज में कही है. उन्होंने कहा, “मैं नियमों का संरक्षक नहीं हूं, लेकिन अगर फ्री हिट आती है तो निश्चित रूप से नो बॉल की संख्या कम हो जाएगी. कोई भी टीम नो बॉल करके अतिरिक्त गेंद और अतिरिक्त रन नहीं देना चाहेगी.”

यह भी पढ़ें- 

Explained: 2026 एशियन गेम्स में सीधा क्वार्टर फाइनल खेलेगा भारत, जानें क्यों और कैसे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *