GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 

fd69d2974fd8b0804223fff6183aa31c17918904157011094 original


इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के जुलाई सत्र की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. इस भर्ती के जरिए ब्रांच पोस्ट मास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर, और डाक सेवक के कुल 23,757 पदों को भर जाना है. जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वह ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने सर्किल की मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं. पहली मेरिट लिस्ट में कट ऑफ को लेकर भी काफी अंतर देखने को मिला है. उत्तर प्रदेश और दिल्ली जैसे सर्किल में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों का चयन 100 प्रतिशत अंकों पर हुआ, वहीं उत्तर प्रदेश में ही एसटी वर्ग के एक उम्मीदवार को 83.5 प्रतिशत अंकों पर जगह मिली. बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और झारखंड में भी अलग-अलग कैटेगरी और डाकघर के हिसाब से कट ऑफ में अंतर रहा. 

उत्तर प्रदेश सर्किल में सामान्य आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवार के लिए मुकाबला काफी कड़ा रहा. पहली मेरिट लिस्ट के अनुसार लगभग सभी डिविजनों में बीपीएम, एबीपीएम और डाक सेवक पदों पर चयनित सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के अंक 100 प्रतिशत रहे. वही ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में ज्यादातर डाकघर की कट ऑफ 98 से 100 प्रतिशत  के बीच रही. एससी वर्ग में ज्यादातर जगहों पर कट ऑफ 96 से 100 प्रतिशत  तक दर्ज की गई. दूसरी और फतेहगढ़ डिवीजन के रोहिला ब्रांच पोस्ट ऑफिस में बीपीएम पद पर एसटी वर्ग के उम्मीदवार का चयन 83.5 प्रतिशत पर हुआ. इसी डिवीजन के गेसिंहपुर बीओ में कट ऑफ 87.6 प्रतिशत रही, जबकि बागपत डिवीजन के गोगवान बायो में 85.5प्रतिशत अंक पर चयन हुआ. बीपीएम पद पर बहराइच डिवीजन के गूर बीओ में एसटी वर्ग की कट ऑफ 88.66 प्रतिशत रही. वहीं डाक सेवक पद पर कानपुर सिटी डिविजन के सरसौल एसओ में एसटी वर्ग के उम्मीदवार का चयन 92.15 फीसदी  पर हुआ. 

बिहार में भी 99 से 100 प्रतिशत तक कट ऑफ 

बिहार सर्किल में पटना, बेगूसराय, औरंगाबाद, भागलपुर, भोजपुर, दरभंगा, गया, मुजफ्फरनगर और वैशाली जैसे मंडलों में सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों का दबदबा रहा. कई पदों पर 100 प्रतिशत अंक पाने वाले उम्मीदवारों का चयन हुआ. सामान्य वर्ग में वैशाली मंडल के सलेमपुर, दुमरिया बीओ में एबीपीएम पद की न्यूनतम कट ऑफ 99.23 फीसदी और सिरसबिरन बीओ में बीपीएम पद की कट ऑफ 99.33 फीसदी रही.  ओबीसी वर्ग में भी कई जगह कट ऑफ 99 से 100 फीसदी के बीच रही. पटना साहिब मंडल के गढ़ौचक बीओ में एबीपीएम पद की कट ऑफ 89.3 फीसदी दर्ज की गई. 

राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश और झारखंड में कट ऑफ 

राजस्थान में भी कई डिवीजन के डाकघरों में सामान्य वर्ग की कट ऑफ 100 फीसदी रही. हालांकि राजसमंद के कांकरोली हेड पोस्ट ऑफिस में डाक सेवक पद पर सामान्य वर्ग की कट ऑफ 98% दर्ज की गई. एसटी वर्ग के लिए राजसमंद के गिलूंड एसओ और  गोगा गुंडा एसओ में कट ऑफ 96.16% रही. दिल्ली सर्किल में जनरल, ओबीसी, एससी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के चयनित उम्मीदवारों के अंक कई डाकघर में 100% रहे. एसटी वर्ग में मंगोलपुरी और एन ब्लॉक एसओ में डाक सेवक पद की कट ऑफ 96.5% रही. मध्य प्रदेश में सामान्य वर्ग की कट ऑफ अधिकांश डिवीजन में 100% रही. एसटी वर्ग में कुछ डाकघर की कट ऑफ 95 प्रतिशत से शुरू हुई. वहीं झारखंड में सामान्य वर्ग की कट ऑफ ज्यादातर जगहों पर 99 से 100 प्रतिशत के बीच रही, जबकि एसटी वर्ग के कुछ डाकघर में 95 फीसदी अंक पर भी चयन हुआ.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *