CBSE की OSM नीति के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन, शिक्षा सदन तक निकाला विरोध मार्च

a72ca26946dd2106ee9bfc2af0f994ad17800406528621169 original


CBSE OSM Controversy: एनएसयूआई ने सीबीएसई की OSM नीति के खिलाफ राजधानी दिल्ली में बड़ा विरोध प्रदर्शन किया. इंदिरा भवन से शिक्षा सदन तक निकाले गए इस मार्च में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और “We Reject OSM” के नारे लगाते हुए नीति को तुरंत वापस लेने की मांग की. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नई व्यवस्था छात्रों के बीच भ्रम और मानसिक दबाव बढ़ा रही है.

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने इंदिरा भवन से सीबीएसई मुख्यालय शिक्षा सदन तक मार्च निकालकर छात्रों की आवाज बुलंद करने की कोशिश की. प्रदर्शन के दौरान सीबीएसई कार्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा. इसके बावजूद कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया और OSM नीति वापस लेने की मांग दोहराई.

छात्रों पर मानसिक दबाव बढ़ाने का आरोप

प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं का कहना था कि OSM प्रणाली से लाखों छात्रों और अभिभावकों के बीच असमंजस की स्थिति पैदा हो रही है. उनका आरोप है कि इस नीति से परीक्षा प्रणाली को लेकर भ्रम बढ़ रहा है और छात्रों पर अनावश्यक मानसिक दबाव पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें: क्या दोबारा होगा CBSE 12th Exam? हर चौथा छात्र रिचेकिंग के लिए मांग रहा कॉपी

जाखड़ बोले- छात्रों के भविष्य के साथ प्रयोग बंद हो

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि सीबीएसई को छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का प्रयोग नहीं करना चाहिए. उन्होंने OSM प्रणाली को पूरी तरह छात्र विरोधी बताते हुए कहा कि इसने देशभर के छात्रों और अभिभावकों के बीच चिंता और भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है. उन्होंने कहा कि छात्रों को पारदर्शी और छात्र हितैषी परीक्षा प्रणाली चाहिए, न कि ऐसी व्यवस्था जो मानसिक तनाव बढ़ाए. एनएसयूआई इस नीति को पूरी तरह खारिज करती है और इसकी तत्काल वापसी की मांग करती है. विनोद जाखड़ ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सीबीएसई छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से नहीं लेता है तो एनएसयूआई आने वाले दिनों में राष्ट्रीय स्तर पर अपने आंदोलन को और तेज करेगी.

यह भी पढ़ें: CBSE री-इवैल्यूएशन आज से शुरू, 4 लाख स्टूडेंट्स ने मांगी 11 लाख से ज्यादा आंसर-शीट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *