अंबानी बने भारत के सबसे अमीर शख्स, गौतम अदाणी से छीना नंबर-1 का ताज

0e0cac8115002ec86738dea66b3ee66d17918615171791435 original


भारत के सबसे अमीर कारोबारी बनने की रेस में एक बार फिर बड़ा बदलाव हुआ है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने गौतम अदाणी को पीछे छोड़ दिया है. एक बार फिर अंबानी ने देश के सबसे अमीर व्यक्ति का स्थान अपने नाम कर लिया है. फोर्ब्स की रियल-टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट में अंबानी की संपत्ति बढ़कर 78.8 अरब डॉलर पहुंच गई है, जबकि अदाणी की नेटवर्थ 74.9 अरब डॉलर दर्ज की गई है.

खास बात ये है कि दोनों कारोबारियों की रैंकिंग में बदलाव उनकी संपत्ति में आए उतार-चढ़ाव के कारण हुआ है. हालांकि, ये रैंकिंग स्थायी नहीं होती हैं और शेयर बाजार में होने वाले बदलावों के साथ इसमें भी फेरबदल हो सकता है. 

कितनी है मुकेश अंबानी की संपत्ति?
फोर्ब्स की रियल-टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी 78.8 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की सूची में 25वें नंबर पर हैं. वहीं, गौतम अदाणी 74.9 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 28वें नंबर पर हैं.

दोनों की नेट वर्थ के बीच 3.9 अरब डॉलर का फर्क है, मतलब अंबानी के बाद इस समय अदाणी से 3.9 अरब डॉलर ज्यादा हैं. भारतीय रुपए में देखें तो ये फर्क हजारों करोड़ रुपए का है. 

भारत के टॉप-5 अमीरों की लिस्ट में कौन-कौन?

कारोबारी का नाम नेटवर्थ
मुकेश अंबानी 78.8 अरब डॉलर
गौतम अदाणी 74.9 अरब डॉलर
सावित्री जिंदल 36.6 अरब डॉलर
लक्ष्मी मित्तल 30.6 अरब डॉलर
शिव नादर 27.4 अरब डॉलर

ये आंकड़े 13 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित रिपोर्ट में दी गई फोर्ब्स रियल-टाइम लिस्ट से लिए गए हैं. शेयर बाजार में बदलाव के साथ इनकी संपत्ति और रैंकिंग बदल सकती है. 

वर्ल्ड और एशिया में कौन है नंबर 1 पर?
भारत में सबसे अमीर बनने की रेस में अंबानी आगे निकल गए हैं, लेकिन एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का स्थान किसी और के पास है. फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के झांग यिमिंग 84 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया में पहले नंबर पर हैं.

झांग यिमिंग टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस के संस्थापक हैं. एशिया के सबसे अमीर शख्स की लिस्ट में अब मुकेश अंबानी दूसरे और गौतम अदाणी तीसरे नंबर पर हैं. वहीं, दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की बात करें तो एलन मस्क का नाम सबसे ऊपर है. रिपोर्ट में उनकी नेटवर्थ 1.007 ट्रिलियन डॉलर दी गई है.

आखिर क्या करके मानेगा चीन! फिर से खरीदा 1000 टन गोल्ड, भारत पर क्या होगा असर?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *