जोस बटलर के काफी समय तक क्रिकेट मैदान से दूर रहने की संभावना है, उनकी बाईं हैमस्ट्रिंग की सर्जरी हुई है. इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ने हॉस्पिटल से अपनी फोटो शेयर की, जिसमें उनके एक पैर में ब्रेस बंधा हुआ है. वह खुद को इस स्थिति में मोटीवेट रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, उन्होंने फोटो के साथ लिखा कि वह खुद को जितना मोटिवेटेड अभी फील कर रहे हैं उतना पहले कभी नहीं किया.
जोस बटलर को ये चोट पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान लगी थी, जब वह बल्लेबाजी कर रहे थे. 24 सितंबर को हेडिंग्ले में खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान जोस बटलर को चोट लगी थी, वह मैदान से बाहर चले गए थे, लेकिन कुछ देर बाद क्रीज पर लौट आए थे. सोमवार को उन्होंने जानकारी दी कि उनकी हैमस्ट्रिंग की सर्जरी सफलतापूर्व को हो गई है, अब वह रिकवरी के लिए खुद को मोटिवेटेड रख रहे हैं.
बटलर पाकिस्तान में होने वाली इंग्लैंड की आगामी ट्राई-सीरीज से पहले ही बाहर हो चुके हैं. पाकिस्तान के लिए इंग्लैंड टीम इस हफ्ते के आखिर में रवाना होगी. पूरी संभावना है कि वह ऑस्ट्रेलिया दौरे से भी बाहर हो जाएंगे, जो नवंबर में होगा। उस दौरे के लिए टीम की घोषणा जल्द होने वाली है.
बटलर ने सोमवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि उनकी सर्जरी हो गई है. उन्होंने अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए की अपनी तस्वीर शेयर की, जिसमें वह ‘थंब्स-अप’ का इशारा कर रहे हैं. उनके बाएं पैर में ब्रेस लगा हुआ है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “सर्जरी सफल रही और अब मैं ठीक हो रहा हूं. पहले से कहीं ज्यादा मोटिवेटेड महसूस कर रहा हूं!” सोमवार को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने बटलर का कॉन्ट्रैक्ट को एक साल के लिए बढ़ा दिया है.
यह भी पढ़ें- IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया