51 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी की सौगात, बोले PM मोदी- दुनिया भारत की विकास यात्रा में…

278338bc4e70b9c14b5e36149f6bb4e617793298735861200 original


देशभर के हजारों युवाओं के लिए शनिवार का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया. 19वें रोजगार मेले में 51 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र मिले. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन युवाओं को बधाई दी और कहा कि आज पूरी दुनिया भारत के युवाओं और देश की तकनीकी ताकत को नए नजरिए से देख रही है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि नौकरी पाने वाले ये युवा सिर्फ अपने करियर की शुरुआत नहीं कर रहे हैं, बल्कि देश की विकास यात्रा के अहम साथी भी बन रहे हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले वर्षों में यही युवा विकसित भारत के सपने को साकार करने में बड़ी भूमिका निभाएंगे. अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं की मेहनत की सराहना की. उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए लंबे समय तक तैयारी करनी पड़ती है और इसके पीछे परिवार का भी बड़ा योगदान होता है.

उन्होंने कहा कि जब कोई युवा सफलता हासिल करता है, तो उस में सिर्फ उसकी मेहनत ही नहीं बल्कि माता-पिता, परिवार और पूरे समाज का सहयोग भी शामिल होता है. देश के 140 करोड़ नागरिक भी किसी न किसी रूप में उस सफलता के भागीदार होते हैं. प्रधानमंत्री ने सभी चयनित युवाओं और उनके परिवारों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि यह सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि देश सेवा का अवसर भी है.

47 स्थानों पर आयोजित हुआ रोजगार मेला

19वां रोजगार मेला देशभर के 47 अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किया गया. इस दौरान विभिन्न राज्यों और शहरों से चुने गए युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए.

यह भी पढ़ें – UP Jobs 2026: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! यूपी में टेक्निकल असिस्टेंट के 2759 पदों पर निकली भर्ती

विदेश दौरे का युवाओं को मिलेगा फायदा

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में खत्म हुए अपने पांच देशों के दौरे का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE), नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की यात्रा के दौरान उन्होंने कई बड़ी कंपनियों और देशों के नेताओं से मुलाकात की.

उन्होंने कहा कि जहां भी वे गए, वहां भारत के युवाओं को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला. दुनिया भारत की तकनीकी प्रगति और युवा शक्ति से प्रभावित है और भारत की विकास यात्रा का हिस्सा बनना चाहती है. प्रधानमंत्री के मुताबिक भारत अलग-अलग देशों के साथ जो साझेदारी कर रहा है, उसका सबसे बड़ा उद्देश्य युवाओं को नए अवसर, रोजगार, आत्मविश्वास और अंतरराष्ट्रीय अनुभव उपलब्ध कराना है.

यह भी पढ़ें – NDA ll Recruitment 2026: देशसेवा का सुनहरा मौका, NDA-II भर्ती में करें आवेदन; 394 पोस्ट पर भर्ती शुरू

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *