ठंड में बिस्तर रहेगा गर्म, बिजली बिल भी आएगा कम, जानें इलेक्ट्रिक कंबल की कीमत और फायदे

75566960e36b7d7ed7d700107d1d509c17918931588631216 original


गर्मी के दौरान जैसे एसी, कूलर के बिना सोना मुश्किल हो जाता है, वैसे ही सर्दियों के दौरान बिस्तर ठंडे होने की वजह से सोने में काफी दिक्कतें आती है और अब कुछ ही समय में सर्दियों की शुरुआत हो जाएगी. ऐसे में अगर आप ठंडे बिस्तर से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इलेक्ट्रिक कंबल आपके काम आ सकता है. अगर आपको इलेक्ट्रिक कंबल खरीदना है तो सबसे पहले इसके बारे में कुछ जरूरी जानकारी हासिल करनी महत्वपूर्ण है.

कैसे करते हैं इस्तेमाल?

इलेक्ट्रिक कंबल को आप सोने से 15-20 मिनट पहले ऑन कर दें, इससे आपका बिस्तर गर्म हो जाएगा. वहीं जब सोने जाएं तो इसको बंद कर दें. ध्यान रखें, आप जिस कंपनी का इलेक्ट्रिक कंबल खरीद रहे हैं तो उसपर लिखें निर्देशों को पढ़े और उसके मुताबिक ही इस्तेमाल करें. 

कितनी है कीमत?

अगर बात करें इलेक्ट्रिक कंबल के कीमत की तो इसकी कीमत इसके साइज और ब्रांड के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है. अगर आपको ऑनलाइन खरीदना है तो इसकी ऑनलाइन कीमत लगभग 730 से लेकर 3000 रुपये के बीच है. हां, लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि कंबल की कीमत साइज, ब्रांड और उपलब्ध ऑफर के हिसाब से अलग हो सकती है.आप ऑफलाइन भी जाकर इसे खरीद सकते हैं. 

पूरी रात इस्तेमाल करने पर बिल कितना आएगा?

जानकारी के मुताबिक, इलेक्ट्रिक कंबल की बिजली खपत लगभग 30 से 150 वॉट तक हो सकती है. हां, लेकिन कितना बिजली का बिल आएगा ये बार आपके इस्तेमाल और हीट सेंटिग पर निर्भर करती है. 

क्या फायदे हैं?

जानते हैं कि आखिर इलेक्ट्रिक कंबल इस्तेमाल करने के फायदे क्या-क्या हैं?

  • सर्दी के दौरान बिस्तर ठंडा रहता है तो आप सोने से पहले बिस्तर गर्म कर सकते हैं.
  • वहीं इसके इस्तेमाल करने पर ज्यादा बिजली भी नहीं खर्च होती है.
  • इसके अलावा कई इलेक्ट्रिक कंबल के मॉडल में कंट्रोलर भी दिया जाता है, जिससे हीट सेटिंग बदला जा सकता है. 

कुछ खास बातों का ध्यान जरूर रखें

अगर आप इलेक्ट्रिक कंबल इस्तेमाल करने की सोच रहे हैं तो निर्माता के निर्देशों के मुताबिक ही इसका उपयोग करें. क्योंकि हर मॉडल एक जैसे इस्तेमाल करने के लिए नहीं होते हैं, इसलिए इस्तेमाल करने से पहले जानना बेहद जरूरी है कि इसे रखना कहां है और कैसे रखना है. इसके अलावा भी कुछ खास सावधानियों का बरतना चाहिए जैसे…

  • कभी भी इलेक्ट्रिक कंबल को गीले बिस्तर पर इस्तेमाल न करें.
  • वहीं जब ये ऑन है तो इसे मोड़कर न रखें.
  • अगर सोने से पहले बिस्तर को गर्म करने के लिए उपयोग करना है तो निर्माता के निर्देशों का पालन करें.
  • वहीं बुजुर्गों और छोटे बच्चों को इससे सावधानी रखनी चाहिए. 

रेलवे की कमाई में बंपर बढ़ोतरी, सितंबर में की 135 मिलियन टन सामान की ढुलाई



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *