इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर 7 बड़े रिकॉर्ड, ‘किंग’ नया इतिहास लिखने को तैयार

b78bf126e75ad4a37b1ea90e7a45b11c1783954013909975 original


भारतीय टीम जब 14 जुलाई को इंग्लैंड के साथ पहला वनडे मैच खेलने आएगी, तो सबकी नजरें विराट कोहली पर टिकी होंगी. ऐसा हो भी क्यों ना, टीम इंडिया का किंग लगभग 6 महीने बाद टीम इंडिया की जर्सी में दिखेगा. विराट का इंग्लैंड की धरती पर रिकॉर्ड भी शानदार है, इसलिए उनसे एजबेस्टन में एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी.

‘रिकॉर्ड मशीन’ विराट कोहली मैच दर मैच नए कीर्तिमान स्थापित करते रहते हैं. इंग्लैंड के साथ टीम इंडिया की वनडे सीरीज 19 जुलाई तक चलेगी, जिसमें 3 मैच खेले जाएंगे. विराट कोहली इस सीरीज में एक या 2 नहीं बल्कि 7 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.

विराट कोहली के निशाने पर 7 रिकॉर्ड

वनडे में सबसे तेज 15,000 रन- वनडे में सबसे तेज 15,000 रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 377वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया था. विराट कोहली अब तक 299 पारियों में 14797 रन बना चुके हैं. सीरीज में 203 रन बनाकर विराट सबसे तेज 15 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे.

लिस्ट-ए में सबसे ज्यादा सेंचुरी- लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक सचिन तेंदुलकर (60) ने लगाए हैं, विराट के नाम अभी 59 लिस्ट-ए सेंचुरी हैं. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में दो शतक लगाते ही विराट इस मामले में भी सचिन से आगे निकल जाएंगे.

इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक- अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय भी सचिन तेंदुलकर ही हैं, जिन्होंने इंग्लिश टीम के खिलाफ 9 शतकीय पारी खेली थीं. विराट कोहली और रोहित शर्मा इंग्लैंड के विरुद्ध अब तक 8-8 इंटरनेशनल सेंचुरी लगा चुके हैं. सबसे आगे निकलने के लिए विराट को 2 शतक की जरूरत है.

नंबर-3 पोजीशन पर 16,000 रन- टेस्ट, वनडे और टी20 में मिलकर विराट कोहली ने नंबर-3 पोजीशन पर 15,919 रन बना लिए हैं. नंबर-3 पर 16 हजार रन पूरे करने के लिए उन्हें 81 रन और बनाने हैं.

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड ने पहले वनडे के लिए 24 घंटे पहले कर दिया प्लेइंग इलेवन का एलान, टी20 से इतनी बदली टीम

इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर- वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने के लिए विराट कोहली को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में कम से कम 3 अर्धशतक लगाने होंगे. वो 13 बार इंग्लैंड के खिलाफ पचास या उससे अधिक रन बना चुके हैं, जबकि कुमार संगाकारा ने 15 बार ऐसा किया था.

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन (भारत के लिए)- किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा इंग्लैंड जाकर सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है, जो इंग्लैंड में 1428 रन बना चुके हैं. विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं और रोहित से 79 रन पीछे हैं.

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके- इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली ने अब तक 2772 चौके लगाए हैं. 2781 चौके लगाकर इस फेहरिस्त में रिकी पोंटिंग तीसरे पायदान पर हैं. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 10 चौके लगाकर विराट तीसरे स्थान पर आ जाएंगे.

यह भी पढ़ें:

कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *