मंडे को सिनेमाघरों में मौजूद तमाम फिल्मों की कमाई में मंदी देखी गई थी लेकिन मंगलवार को इनमें से कई ने अपने कलेक्शन में तेजी दिखाई है. चलिए यहां जानते हैं ‘दृश्यम 3’ से लेकर ‘द वन’, ‘द पैराडाइज’ और ‘हनुमान अंश’ ने ट्यूज्डे को कितना कलेक्शन किया है?
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे मंगलवार कितना किया कलेक्शन?
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल सबसे ज्यादा कमाई कर रही है. हालांकि मंडे को इसके कलेक्शन में भी मंदी देखी गई और ये 6.25 करोड़ ही कमा पाई लेकिन मंगलवार को इसने फिर रफ्तार बढ़ाई है.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 12वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को 8.50 करोड़ कमाए हैं.
- इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 12 दिनों की कुल नेट कमाई अब 323.50 करोड़ रुपये हो गई है.
‘द वन’ की तीसरे मंगलवार कितनी रही कमाई?
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ अब बॉक्स ऑफिस पर आखिरी सांसे गिन रही है और इसके लिए अब लाखों कमाने भी मुश्किल हो रहे हैं. रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे सोमवार को ये बस 35 लाख रुपये ही कमा पाई थी. हालांकि तीसरे मंगलवार को इसके कलेक्शन में भी मामूली तेजी देखी गई.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘द वन’ ने रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को 45 लाख रुपये का कलेक्शन किया है.
- इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 19 दिनों की नेट कमाई अब 69.15 करोड़ रुपये हो गई है.
‘द पैराडाइज’ का तीसरे मंगलवार कितना रहा कलेक्शन?
नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ भी बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह दम तोड़ चुकी है. इसके लिए भी लाखों कमाने में अब पसीने छूट रहे हैं. बता दें कि इस फिल्म ने रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंडे को महज 24 लाख की कमाई की थी. हालांकि इसने भी तीसरे मंगलवार को मामूली तेजी दिखाई है.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘द पैराडाइज’ ने रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को 31 लाख रुपये का कलेक्शन किया है.
- इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 20 दिनों की नेट कमाई अब 120.58 करोड़ रुपये हो गई है.
‘हनुमान अंश’ ने 10वें मंगलवार कितना किया कलेक्शन?
‘हनुमान अंश’ ने तो जैसे ठान लिया है कि ये बॉक्स ऑफिस पर डटी रहेगी. हैरानी की बात ये है कि ये फिल्म 10वें हफ्ते में भी करोड़ों कमा रही है. रिलीज के 67वें दिन यानी 10वें मंडे को इसने 1.25 करोड़ कमाए थे.
- वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 68वें दिन यानी 10वें मंगलवार को 1.30 करोड़ कमाए हैं.
- इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 68 दिनों की नेट कमाई अब 337.03 करोड़ रुपये हो गई है.