हॉर्मुज पर जो गलती पहले हुई, अब नहीं होगी! संकट से निपटने को भारत का प्लान तैयार, तेल-LPG पर भी अपडेट

f5c77ee43e65415f5d1a86358e60b16417839296413591379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • देश के पास 60 दिन का कच्चा तेल और गैस भंडार मौजूद है.

India’s Crude Oil Backup: ईरान और अमेरिका के बीच नए सैन्य हमलों से एक बार फिर होर्मुज (Strait of Hormuz) से होकर एनर्जी सप्लाई रूकने की आशंकाएं तेज हो गई हैं. हालांकि, भारत अब इस संकट से निपटने के लिए पहले की अपेक्षा अब कहीं बेहतर स्थिति में है. ऐसा हम नहीं, बल्कि एक्सपर्ट्स कह रहे हैं. इंडस्ट्री से जुड़े जानकारों का कहना है कि दोनों देशों में नए सिरे से शुरू हुई जंग के चलते अगर इस बार सप्लाई में रुकावट आती भी हैं, तो पिछले दौर के मुकाबले एनर्जी सप्लाई पर भारत की स्थिति ज्यादा मजबूत रहने की उम्मीद है.

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सीनियर रिफाइनरी अधिकारी ने कहा, ”होर्मुज के फिर से बंद होने पर ईंधन की कीमतें तेजी से बढ़ेंगी.  सितंबर और अक्टूबर में ईंधन आयात की लागत भी बढ़ने की संभावना है. हालांकि, इस बार स्थिति काफी बेहतर है.  अगस्त तक कच्चे तेल की सप्लाई पर डील पहले ही पक्की हो चुकी है. LPG आयात का भी इंतजाम हो चुका है. हालांकि, LNG के मामले में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन उन्हें संभाला जा सकेगा.”

भारत ने बढ़ाए एनर्जी सप्लाई के सोर्सेज

भारत एनर्जी सप्लाई के अपने सोर्सेज में तेजी से इजाफा कर रहा है. पहले 27 देशों के मुकाबले अब भारत में तेल और गैस की सप्लाई 41 देशों से होती है. मौजूदा समय में भारत का सबसे बड़ा क्रूड सप्लायर रूस है. इसके अलावा, भारत अमेरिका और पश्चिम अफ्रीकी देशों से भी क्रूड का आयात करता है. पहले जहां भारत में 45% तक तेल और गैस का आयात होर्मुज से होकर होता था. वहीं अब आपातकालीन रणनीति के तहत इसे घटाकर 30% तक सीमित कर दिया गया है. 

अल्वारेज एंड मार्सल के मैनेजिंग डायरेक्टर संतोष कामथ ने कहा, “लंबे समय में हमें अपने ऊर्जा स्रोतों में और विविधता लानी होगी और ट्रांसपोर्ट के ज्यादा इलेक्ट्रिफिकेशन और बायोफ्यूल के ज्यादा इस्तेमाल जैसे उपायों से घरेलू स्तर पर एनर्जी सिक्योरिटी को मजबूत करना होगा. हालांकि, फॉसिल फ्यूल पर निर्भरता को सार्थक रूप से कम करने में इन उपायों में समय लगेगा.”

भारत के पास मजबूत भंडार

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी न कहा है कि भारत के पास किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए क्रूड ऑयल का 60 दिनों का स्टॉक और LNG का 60 दिनों का इन्वेंट्री बैकअप मौजूद है ताकि घरेलू खपत की जरूरतों को पूरा किया जा सके. भारत के पास 45 दिनों का एडवांस LPG स्टॉक भी उपलब्ध है. ऊपर से देश में रिफाइनरीज को भी काफी अपग्रेड किया जा चुका है ताकि दुनिया के किसी भी कोने से किसी भी ग्रेड का क्रूड आए, उसे साफ करने में कोई दिक्कत नही हो. 

ये भी पढ़ें:

क्रेडिट कार्ड नहीं तो इमरजेंसी में कहां से मिलेगा पैसा? और क्या-क्या विकल्प हैं, जहां सस्ता मिल जाएगा लोन? 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *