नीट पीजी 2026 एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

3e321f9ee1cbc831e01cd136e6ec14fc17876432297181094 original


नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट पीजी 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. नीट पीजी की परीक्षा 30 अगस्त को आयोजित होगी. वहीं जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह एडमिट कार्ड NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. वहीं परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप पहले ही 11 अगस्त को जारी की जा चुकी है. 

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  • सबसे पहले उम्मीदवार NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाना होगा.
  • इसके बाद नीट पीजी सेक्शन में जाए. 
  • अब नीट पीजी एडमिट कार्ड 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • यहां उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज कर सबमिट करनी होगी. 
  • सबमिट करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन दिखाई देगा.
  • लास्ट में एडमिट कार्ड में सभी डिटेल चेक करके इसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल लें.

एडमिट कार्ड में इन जानकारी को जांचें 

एडमिट कार्ड मिलने के बाद उम्मीदवारों को इसमें दर्ज सभी जानकारी को ध्यान से चेक करना होगा. इसमें नाम, रोल नंबर या आवेदन से जुड़ी जानकारी, परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग संबंधी डिटेल और आवंटित परीक्षा केंद्र की जानकारी शामिल है. किसी भी तरह की गलती मिलने पर उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से इसकी जानकारी दें. 

30 अगस्त को निर्धारित है नीट पीजी 

नीट पीजी 2026 का आयोजन 30 अगस्त को किया जाएगा. इस बार परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया है. परीक्षा सिंगल शिफ्ट में होगी और इसमें 180 सवाल पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए 210 मिनट का समय मिलेगा. इससे पहले परीक्षा में 200 प्रश्न होते थे, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी पहले ही उपलब्ध करा दी गई है. एग्जाम सिटी की जानकारी 12 अगस्त को जारी की गई थी, जबकि एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा केंद्र की पूरी डिटेल दी गई. 

परीक्षा केंद्र पर ले जाएं पहचान पत्र

परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ आधिकारिक निर्देशों में निर्धारित मूल और वैध फोटो पहचान पत्र भी लेकर जाना होगा. उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र से संबंधित निर्देशों का पालन भी करना होगा. उम्मीदवारों को बोर्ड की ओर से सलाह दी गई है कि वह परीक्षा केंद्र का पता पहले ही देख ले और वहां पहुंचने के लिए यात्रा की योजना समय रहते बना लें. ताकि परीक्षा वाले दिन किसी तरह की परेशानी न हो. 

ये भी पढ़ें-RTI: केंद्र में 8.23 लाख पद खाली, राष्ट्रपति सचिवालय और PMO में भी कमी

परीक्षा में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम 

इस साल अल-अलग परीक्षाओं में आ रही गड़बड़ियों के चलते NBEMS ने नीट पीजी परीक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है. परीक्षा में आधार आधारित ऑथेंटिकेशन, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और दूसरे सुरक्षा उपायों का इस्तेमाल किया जाएगा. परीक्षा करीब 340 शहरों और 1300 से ज्यादा केंद्र पर होनी है. परीक्षा को सिंगल शिफ्ट में करने का उद्देश्य भी सभी उम्मीदवारों के लिए प्रश्नों की कठिनाई और मूल्यांकन में एकरूपता बनाए रखना है. 

फर्जी नोटिस से सावधान रहने के भी सलाह 

नीट पीजी परीक्षा से जुड़ी गलत जानकारी को लेकर उम्मीदवारों को सावधान किया गया है. परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर सीजीएचएस के वैलनेस सेंटरों के 27 से 31 अगस्त तक बंद रहने का एक नोटिस प्रसारित हुआ था. सीजीएचएस ने इसे फर्जी और अनधिकृत बताते हुए स्पष्ट किया था कि उसके वेलनेस सेंटर निर्धारित समय के अनुसार काम करते रहेंगे. ऐसे में उम्मीदवारों को परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए सोशल मीडिया पर प्रसारित मैसेज या अनजान लिंक पर भरोसा करने के बजाय NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट से जानकारी लेने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें-आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 का रिजल्ट जारी, यहां देखें स्कोरकार्ड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *