‘बिग बॉस 20’ के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट

1133be073505033b47cb4b55bcbb8edc1791998072454587 original


‘बिग बॉस 20’ के बुधवार के एपिसोड में गुल्लू और नकुल धुल के झगड़े के साथ हुई. नकुल गुल्लू के साथ फिर से झगड़ा करने लगे और गुल्लू भी लड़ने लगे. घरवालों ने उनके झगड़े को शांत करवाने की कोशिश की.  इसी बीच यंग और स्काउट के बीच में भी जुबानी जंग हुई. स्काउट कहते हैं कि नकुल अब किसी पर हाथ नहीं उठाएंगे. फिर माही और आसिफ बिग बॉस से कहते हैं कि नकुल को शो से बाहर किया जाए क्योंकि उन्होंने घर का नियम तोड़ा और हाथापाई की. 

काजी नकुल को समझाते हैं. तो माही कहती हैं कि वो नकुल से क्यों बात कर रहे हैं. फिर नकुल कहते हैं कि माही विक्टिम प्ले कर रही हैं. कैमरे के सामने रो रही हैं. इसके बाद स्काउट कहते हैं कि गुल्लू और नकुल ने सिर्फ एक-दूसरे को धक्का दिया था. उन्होंने हाथ नहीं उठाया. हालांकि, घरवाले नकुल के खिलाफ हो जाते हैं. 

नकुल धुल हुए बाहर

फिर यंग नकुल से कहते हैं कि उन्होंने गुल्लू पर हाथ उठाकर सही नहीं किया तो नकुल कहते हैं कि गुल्लू बार बार उन्हें पोक कर रहे थे 2 दिन से. फिर मनीष बिग बॉस से कहते हैं कि वो डिसिजन लें. फिर कनिका नकुल से कहती हैं कि वो गुल्लू से माफी मांगे. लेकिन नकुल माफी मांगने से इंकार कर देते हैं. 

इसके बाद बिग बॉस सभी घरवालों से बात करते हैं और कहते हैं कि नकुल ने घर के नियमों को तोड़ा है. इसीलिए नकुल को घर से बाहर किया जाता है. इसके बाद काजी कहते हैं हम सब पीस प्रमोटर हैं. हम हिंसा कभी नहीं करेंगे. फिर काजी गुल्लू को गले लगाते हैं. 

इसके बाद बाद आसिफ लव से पूछते हैं कि वो नकुल के साथ क्यों बैठी थी. आसिफ कहते हैं कि उन्हें अच्छा नहीं लगा. फिर लव ने कहा कि वो सिर्फ पूछने गई थीं कि कहां लगी. वो नहीं बताएंगे कि उन्हें किससे बात करती हैं. इसके बाद लव और यंग के बीच में बहस हो जाती है. फिर आखिर में घरवाले पूरे दिन के बारे में बात करते हैं. कनिका कहती हैं कि पूरा दिन काफी इमोशनल था. 

वहीं कनिका, माही, काजी और गुल्लू लव के बारे में बात करते हैं. सभी कहते हैं कि लव बेताब होकर कोई एंगल बनाना चाहती है, इसीलिए वो नकुल के पास गई थी.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *