Gold-Silver Rate: डेढ़ लाख के नीचे आया सोना, एक दम से कम हो गए इतने रुपए, चांदी की कीमतों में भी गिरावट


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • सोने और चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, खरीदार खुश.
  • 24 कैरेट सोने के दाम 1,184 रुपये गिरकर 1,49,937 रुपये हुए.
  • चांदी का दाम 7,883 रुपये घटकर 2,36,158 रुपये प्रति किलो पर.
  • मुनाफावसूली और कच्चे तेल में उछाल से कीमतों पर पड़ा दबाव.

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में हर रोज क्या बल्कि हर घंटे में बदलाव देखने को मिल जाता है. गुरुवार यानी 9 अप्रैल 2026 की शाम भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. सोना और चांदी की कीमतों में क्रमश: करीब 1,200 रुपए और 8,000 रुपए की कमी देखी गई. जिससे बाजार में खरीदारों के बीच भी खुशी की लहर दौड़ गई है.

सोने की कीमत में कितनी आई गिरावट?
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 1,184 रुपए कम होकर 1,49,937 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है. 24 कैरेट गोल्ड की पहले कीमत 1,51,121 रुपए प्रति 10 ग्राम थी. 22 कैरेट सोने की कीमत 1,38,427 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,37,342 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है. 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,12,453 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है. इसकी कीमत पहले 1,13,341 रुपए प्रति 10 ग्राम थी.

चांदी की कीमतों में कितनी गिरावट दर्ज की गई?
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है. चांदी का दाम 7,883 रुपए कम होकर 2,36,158 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,44,041 रुपए प्रति किलो था. वायदा बाजारों में सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार हुआ है. खबर लिखे जाने तक सोने के 05 जून 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.47 प्रतिशत बढ़कर 1,52,488 रुपए हो गया है और चांदी के 05 मई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.60 प्रतिशत कम होकर 2,38,483 रुपए हो गया है.

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में हालत
अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी में बिकवाली देखी गई. सोना 0.11 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 4,770 डॉलर प्रति औंस और चांदी 74 डॉलर प्रति औंस पर थी. जानकारों के मुताबिक, सोने और चांदी में गिरावट की वजह हाल की तेजी के बाद आई मुनाफावसूली है, इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने भी सोने और चांदी पर दबाव बनाने का दाम किया है. सोने और चांदी ने बीते एक साल में शानदार रिटर्न दिया है. इस दौरान सोने की कीमत में करीब 54 प्रतिशत और चांदी की कीमत में 144 प्रतिशत का इजाफा हुआ है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *