16 साल में हुई शादी, ससुराल में सहा अत्याचार, तीसरी प्रेग्नेंसी में घर से निकाली गई थीं आशा भोसले

2247a69229a4a2efb3052271e2f17da817759284475431372 original


दिग्गज सिंगर आशा भोसले की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अभी वो इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में एडमिट है और उनका इलाज चल रहा है. 92 साल की उम्र में हार्ट अटैक आना उनके फैंस के लिए चिंता का विषय है और सभी उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे है. इसी बीच आइए आशा भोसले की निजी जिंदगी और उनके संघर्षों के बारे में जानते है. 

पति ने किया था शक 

आशा भोसले ने अपनी आवाज से जहां लाखों दिलों को छुआ है, वहीं उनकी निजी जिंदगी बहुत मुश्किल से गुजरी है. सिंगर ने कविता छिब्बर के साथ एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि सिर्फ 16 साल की उम्र में उन्होंने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ गणपत राव भोसले से शादी कर ली थी, जो उनसे बहुत बड़े थे. इस फैसले के कारण उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर भी लंबे समय तक उनसे नाराज रहीं. शादी के बाद उनका जीवन आसान नहीं था. उन्हें अपने ससुराल में मानसिक और शारीरिक हिंसा झेलनी पड़ी. उनके पति को पसंद नहीं था कि वो अपने परिवार के करीब रहें, जिस कारण उन पर शक भी किया जाता था. 

हालात इतने बिगड़ गए कि जब वो तीसरी बार प्रेग्नेंट थीं, तब उन्हें घर छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया गया. उस कठिन समय में वो अपने मायके लौट आईं और वहीं से उन्होंने अपनी जिंदगी को फिर से संभालना शुरू किया. इतने दर्द के बावजूद उन्होंने कभी अपने पति के लिए नफरत नहीं रखी. उन्होंने इसी इंटरव्यू में कहा था कि अगर वो रिश्ता नहीं होता, तो उन्हें अपने बच्चे नहीं मिलते.

दूसरी शादी में मिला सम्मान 

बता दें कि इस रिश्ते के टूटने के बाद में उनकी जिंदगी में मशहूर सिंगर आर डी बर्मन आए, जिनसे उन्होंने दूसरी शादी की. ये रिश्ता आपसी समझ और सम्मान पर टिका था. हालांकि कुछ समय बाद दोनों अलग रहने लगे, लेकिन उनके बीच का प्यार कभी खत्म नहीं हुआ. आशा भोसले ने अपने करियर में लगातार काम किया और खुद को साबित किया. अब उनके अस्पताल में भर्ती होने से इंडस्ट्री में हलचल मच गई है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *