अक्षय कुमार ने अंधेरी का डुप्लेक्स दिया लीज पर, 1.44 लाख रुपये महीने पर हुई डील पक्की

44dca897253b5ca272f93561cbc8e67017759736953061296 original


बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और कमर्शियल एयरलाइन कमांडर एनी दिव्या से जुड़ा एक प्रॉपर्टी ट्रांजैक्शन सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, अंधेरी (वेस्ट) में स्थित एक डुप्लेक्स अपार्टमेंट को 1.44 लाख रुपये प्रति महीने के किराए पर दिया गया है.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह डुप्लेक्स अंधेरी वेस्ट के न्यू लिंक रोड स्थित ओबेरॉय कॉम्प्लेक्स के Sky Pan बिल्डिंग में 11वीं और 12वीं मंजिल पर मौजूद है. इस घर के साथ एक अटैच्ड टेरेस भी शामिल है. रिकॉर्ड्स के अनुसार, इस लीज एग्रीमेंट को 7 अप्रैल 2026 को आधिकारिक तौर पर रजिस्टर किया गया.

कौन है एनी दिव्या?
एनी दिव्या, जो एविएशन एरिया में अपनी उपलब्धियों के लिए जानी जाती हैं, वो विजयवाड़ा की रहने वाली हैं. उन्होंने उस समय खास पहचान बनाई जब वह दुनिया के सबसे बड़े ट्विन-इंजन विमान बोइंग 777 उड़ाने वाली सबसे कम उम्र की कमांडर्स में शामिल हुईं.

उनका करियर काफी कम उम्र में शुरू हो गया  था. उन्होंने 17 साल की उम्र में रायबरेली स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान एकेडमी, में ट्रेनिंग ली और सिर्फ 19 साल की उम्र में एयर इंडिया जॉइन कर लिया.

बता दें, इस लीज एग्रीमेंट को 24 महीनों के लिए तय किया गया है, जिसमें किराया और रहने की शुरुआत 1 मार्च से मानी गई है. खास बात यह है कि इस डील में न तो रेंट बढ़ाने की कोई शर्त रखी गई है और न ही आमतौर पर मुंबई के लग्जरी रेंटल मार्केट में होने वाला सिक्योरिटी डिपॉजिट शामिल है.

रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के अनुसार, इस ट्रांजैक्शन पर कुल 9,700 रुपये खर्च किए गए, जिसमें 8,700 रुपये स्टांप ड्यूटी और 1,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस शामिल है. यह डील स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के जरिए प्रोसेस की गई और मुंबई के आईजीआर ऑफिस में रजिस्टर हुई.

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म
वहीं, वर्क फ्रंच की बात करें तो, अक्षय कुमार अपकमिंग फिल्म भूत बंगला को लेकर चर्चा में हैं. एक्टर इन दिनों अपनी इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म के प्रमोशन में भी बिजी हैं. प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गाब्बी, राजपाल यादव और तब्बू नजर आने वाले हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *