आज आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मैच है. सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला जाएगा. दोनों में से जो भी टीम आज हारेगी, वो बाहर हो जाएगी. वहीं जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी. इस मैच के रोमांचक होने के पूरे आसार है, क्योंकि दोनों ही टीमों में एक से बढ़कर एक खूंखार खिलाड़ी हैं.
आईपीएल 2026 के लीग स्टेज में सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे नंबर पर रही. वहीं राजस्थान रॉयल्स ने चौथा स्थान हासिल किया. लीग स्टेज के 14 मुकाबलों में पैट कमिंस की हैदराबाद 9 मैच जीती तो रियान पराग की राजस्थान को आठ जीत मिलीं. अगर बारिश की वजह से यह मैच रद्द होता है तो प्वाइंट्स टेबल में ऊपर रहने की वजह से
हेड टू हेड में कौन आगे?
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच हेड टू हेड में पैट कमिंस की टीम काफी आगे है. हैदराबाद ने अब तक राजस्थान को 14 मैचों में शिकस्त दी है. वहीं राजस्थान की टीम हैदराबाद को 9 बार हराने में कामयाब हुई है.
मुल्लांपुर की पिच रिपोर्ट
न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर का यह मैदान बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है. यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं. शाम का मैच है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है, क्योंकि यहां लक्ष्य का पीछा करना आसान देखा गया है.
मैच प्रिडिक्शन
हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर कह रहा है कि मुकाबला बराबरी का है, लेकिन जो टीम पहले गेंदबाजी करेगी, उसके जीत के चांस ज्यादा हैं. राजस्थान और हैदराबाद, दोनों ही टीमों में तूफानी बल्लेबाज हैं. ऐसे में हाई स्कोरिंग मैच की पूरी संभावना है.
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), दासुन शनाका, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर, शुभम दुबे, रवींद्र जडेजा/रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, ब्रिजेश शर्मा
आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्षल पटेल/प्रफुल्ल हिंज, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन
यह भी पढ़ें-
बारिश से रद्द हुआ हैदराबाद और राजस्थान का एलिमिनेटर मैच? फिर किसे होगा फायदा और किसे नुकसान?