SRH vs RR Eliminator: आज इन 2 बड़े रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी, एलिमिनेटर में हैदराबाद और राजस्थान की भिड़ंत

d427000780baa23ecc9fd3de042cc93d17798715078881212 original


IPL 2026 का एलिमिनेटर मैच आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच है. ये मुकाबला न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी अपने ओपनिंग पार्टनर यशस्वी जायसवाल का एक रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. इसके आलावा उनकी निगाहें क्रिस गेल के उस रिकॉर्ड पर भी होगी, जो 2012 से कोई नहीं तोड़ पाया है.

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के इस संस्करण के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने लीग स्टेज की 14 पारियों में 583 रन बनाए हैं. वह एक शतक लगा चुके हैं, जो SRH के खिलाफ ही आया था. इसके आलावा वह 3 अर्धशतक जड़ चुके हैं. वैभव ने अभी तक 53 छक्के और 50 चौके लगाए हैं. वह एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय का रिकॉर्ड पहले ही अपने नाम कर चुके हैं. आज वह 2 और रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं.

एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के

वैभव एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बन चुके हैं, लेकिन ओवरऑल लिस्ट में क्रिस गेल पहले नंबर पर है. गेल ने 2012 में 59 छक्के लगाए थे. उसके बाद से कोई बल्लेबाज उनके इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाया, लेकिन वैभव अब इसे तोड़ने के करीब आ चुके हैं. सूर्यवंशी को ये रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए 6 और तोड़ने के लिए 7 छक्के लगाने हैं.

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी का फैन हुआ WWE रेसलर, SRH vs RR एलिमिनेटर से पहले शेयर किया वीडियो

एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड प्लेयर

एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड प्लेयर का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है, जिन्होंने 2023 में कुल 625 रन बनाए थे. वैभव सूर्यवंशी 14 पारियों में 583 रन बना चुके हैं. वैभव को ये रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 43 रन और बनाने हैं.

यह भी पढ़ें- मुल्लांपुर स्टेडियम की पिच नंबर-4 पर होगा हैदराबाद बनाम राजस्थान एलिमिनेटर मैच, जानिए पिच से किसे मिलेगी मदद

किस चैनल पर देखें SRH vs RR लाइव मैच?

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स एलिमिनेटर मैच आज शाम को 7:30 बजे से शुरू होगा. मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा. जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *