अब टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा भारत का यह बड़ा टूर्नामेंट, BCCI ने किया एलान

2867f47b7fbfbb25bea400f6d3b5ef151779290878498143 original


भारत का डोमेस्टिक अंडर-23 वनडे टूर्नामेंट अब टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. आगामी 2026-27 घरेलू सीजन में अंडर-23 पुरुषों का वनडे टूर्नामेंट अब टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. साथ ही कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी विजेता बनाम शेष भारत का मैच घरेलू सीजन के कैलेंडर में वापस आ जाएगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को यह जानकारी दी है. 

2026-27 के घरेलू सीजन में पुरुषों और महिलाओं के क्रिकेट में कई आयु-वर्ग श्रेणियों में कुल 1,788 मैच खेले जाएंगे. इस सीजन की शुरुआत प्रतिष्ठित दलीप ट्रॉफी से होगी, जो 23 अगस्त से 10 सितंबर तक बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में खेली जाएगी. इसके बाद 1 अक्टूबर से ईरानी कप की शुरुआत होगी. यह संभवतः जम्मू या श्रीनगर में खेला जाएगा, क्योंकि जम्मू और कश्मीर अभी रणजी ट्रॉफी के मौजूदा विजेता हैं, जिसे उन्होंने इस साल की शुरुआत में हुबली में जीता था. 

रणजी ट्रॉफी दो-चरणों वाले फॉर्मेट में जारी रहेगी. एलीट ग्रुप में 32 टीमें चार ग्रुप में होंगी और प्लेट ग्रुप में छह टीमें सामान्य ‘होम-एंड-अवे’ फॉर्मेट में खेलेंगी. कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी विजेता बनाम शेष भारत का मुकाबला 1-4 अक्टूबर को फिर से खेला जाएगा. मेंस अंडर-23 स्टेट ‘ए’ ट्रॉफी को टी20 फॉर्मेट में बदलने के अलावा, विजी ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट के बजाय टी20 फॉर्मेट में खेली जाएगी. कूच बिहार ट्रॉफी (एलीट ग्रुप) के नॉकआउट चरण बेंगलुरु और मैसूर में आयोजित किए जाएंगे, ताकि जनवरी के दौरान मैचों में प्रतिस्पर्धी संतुलन बना रहे.

विजय मर्चेंट ट्रॉफी (अंडर-16) को बेहतर शेड्यूलिंग और खिलाड़ियों की तैयारी के लिए नवंबर-जनवरी के समय में आगे बढ़ा दिया गया है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी एलीट ग्रुप के लीग मैच 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक विशाखापत्तनम, मुंबई, कोलकाता और मोहाली में होंगे. नॉकआउट मैच 14 से 25 अक्टूबर तक नागपुर में खेले जाएंगे. प्लेट ग्रुप का लीग चरण 27 सितंबर से 6 अक्टूबर तक चलेगा. इसके नॉकआउट मैच 8 से 10 अक्टूबर तक दीमापुर में आयोजित होंगे.

विजय हजारे ट्रॉफी एलीट ग्रुप का लीग चरण 12 नवंबर से 1 दिसंबर तक अहमदाबाद, बेंगलुरु, रांची और राजकोट में आयोजित किया जाएगा. नॉकआउट मैच 5 से 17 दिसंबर तक विशाखापत्तनम में खेले जाएंगे. प्लेट ग्रुप का लीग चरण 12 नवंबर से 12 नवंबर तक चलेगा. इसके नॉकआउट मैच 23 से 25 नवंबर तक इंदौर में होंगे.

पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर WTC प्वाइंट्स टेबल में भारत से आगे निकला बांग्लादेश, जानें ताजा अपडेट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *