क्वालीफायर-2 में शुभमन गिल ने ठोकी IPL में सबसे तेज सेंचुरी, राजस्थान के खिलाफ रचा इतिहास

a488f37cb470c69cee3effbe7cdd919a1780076137914975 original


शुभमन गिल ने गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल का सबसे तेज शतक लगा दिया है. उन्होंने यह मुकाम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ क्वालीफायर 2 मैच में हासिल किया. गिल ने राजस्थान के खिलाफ 47 गेंदों में शतक पूरा किया. शतक लगाने तक गिल ने इस ऐतिहासिक पारी में 15 चौके और तीन छक्के लगाए. यह शुभमन गिल के आईपीएल करियर का कुल पांचवां शतक है.

गुजरात के लिए सबसे तेज शतक

अब तक के इतिहास में केवल शुभमन गिल और साई सुदर्शन ही ऐसे 2 बल्लेबाज हैं, जिन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए शतक लगाया हो. पहले भी गुजरात के लिए सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड शुभमन गिल के ही नाम था. उन्होंने 2023 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 49 गेंद में शतक पूरा किया था. अब उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड को बेहतर करते हुए 47 गेंदों में शतक पूरा किया है.

  • 47 गेंद – शुभमन गिल
  • 49 गेंद – शुभमन गिल
  • 50 गेंद – साई सुदर्शन
  • 50 गेंद – शुभमन गिल

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में शुभमन गिल ने 53 गेंद खेलकर 104 रन बनाए. गिल और सुदर्शन ने इस मैच में पहले विकेट के लिए 167 रनों की पार्टनरशिप की. यह आईपीएल के इतिहास में तीसरी बार है जब शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने किसी विकेट के लिए 150 या उससे ज्यादा रनों की साझेदारी की है.

शुभमन गिल ने आईपीएल 2026 में अब तक 722 रन बना लिए हैं. यह इतिहास में केवल दूसरी बार है, जब गिल ने एक सीजन में 700 रनों का आंकड़ा पार किया हो. इससे पहले 2023 सीजन में गिल ऐसा कर चुके हैं, जब उन्होंने 890 रन बनाए थे.

क्वालीफायर-2 मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 214 रन बनाए थे. शुभमन गिल और साई सुदर्शन की ऐतिहासिक पारियों के दम पर गुजरात ने राजस्थान को 7 विकेट से हराया और फाइनल में जगह बनाई.

यह भी पढ़ें:

क्वालीफायर-2 में शुभमन गिल ने ठोकी IPL में सबसे तेज सेंचुरी, राजस्थान के खिलाफ रचा इतिहास

क्वालीफायर-2 में वैभव सूर्यवंशी ने 96 रन बनाकर लिखा नया इतिहास, IPL में कोई नहीं कर पाया ऐसा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *