रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा

960166219d167d58fe5c99a33fe26cb817920489205331094 original


रेल मंत्रालय के अधीन आने वाले रेलवे भर्ती बोर्ड ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के तहत अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाली है. नोटिफिकेशन संख्या 07/2026 के अनुसार कुल 1688 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आज यानी 15 अक्टूबर से शुरू हो गई है और योग्य उम्मीदवार आरआरबी पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती में 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. 

आरआरबी एनटीपीसी कि इस भर्ती में चार पद शामिल हैं, जिनमें कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रेंस क्लर्क के पद शामिल है. इस भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 13 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे तक है. इसके अलावा आरआरबी की ओर से निर्देश दिया गया है कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले भर्ती से जुड़ी शर्तें, आयु सीमा और दूसरे निर्देशों की जांच कर लें. 

इन पदों पर है इतनी रिक्तियां 

पद का नाम                                           कुल रिक्तियां 

कमर्शियल कम टिकट क्लर्क                        700 पद 
अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट                    200 पद 
जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट                        600 पद 
ट्रेंस क्लर्क                                                188 पद 
कुल                                                        1688 पद 

भर्ती योग्यता और आवेदन फीीस

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2027 को 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं निर्धारित नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी को आयु में छूट भी मिलेगी. इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का 12वीं कक्षा में पास होना भी जरूरी है. इसके अलावा एससी, एसटी, दिव्यांगजन और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों पर कुल 50 प्रतिशत अंकों की जरूरत भी लागू नहीं होगी. इसके अलावा इस भर्ती के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये और एससी, एसटी, पूर्व सैनिक, दिव्यांग, महिला, ट्रांसजेंडर और अल्पसंख्यक उम्मीदवारों को 250 रुपये जमा करने होंगे. साथ ही पहले चरण की परीक्षा में शामिल होने वाले एलिजिबल उम्मीदवारों को लागू बैंक शुल्कों के अधीन फीस वापसी भी की जाएगी. इसमें जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 400 रुपये वापस किए जाएंगे और एससी, एसटी और दूसरी कैटेगरी की उम्मीदवारों को 250 रुपये वापस किए जाएंगे. 

ये भी पढ़ें-NCTE के नाम से वायरल हो रहा फेक नोटिस, जानें क्या है इसके पीछे की सच्चाई?

कितनी मिलेगी सैलरी? 

इस भर्ती में सभी पदों पर सैलरी सातवें सीपीसी में पे लेवल के आधार पर दी जाएगी. इसमें कमर्शियल कम टिकट क्लर्क की शुरुआती सैलरी 21,700 रुपये होगी. वहीं अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट की शुरुआत की सैलरी 19,900 रुपये, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट की सैलरी 19,900 रुपये और ट्रेंस क्लर्क की सैलरी 19,900 होगी. 

कैसे करें आवेदन?

  • इस भर्ती पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले रेलवे के rrb.indianrailways.gov.in पोर्टल पर जाए. 
  • इसके बाद ईमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें. 
  • अब पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें. 
  • इसके बाद भर्ती से जुड़े मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • परीक्षा शुल्क जमा करके आवेदन सबमिट कर दें.
  • लास्ट में फॉर्म को डाउनलोड करके कंफर्मेशन पेज सुरक्षित रख लें.

ये भी पढ़ें-क्या छात्रों को मिलेंगे JEE एडवांस्ड में 3 मौके? 12000+ छात्र कर रहे मांग 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *