Stocks to Watch: मुनाफा कराने का दम रखते हैं ये स्टॉक्स! जानें आज फोकस में रहने वाले शेयरों की लिस्ट

6328cb62e2b0b8d145d924fecdb154e917839115567411379 original


Stocks to Watch Today on July 13: आज शेयर बाजार में कारोबार के दौरान कई बड़े स्टॉक्स निवेशकों के फोकस में रहेंगे, जिन पर तिमाही नतीजों के साथ-साथ बड़े ऑर्डर, कारोबारी अपडेट और रेगुलेटरी फैसलों का असर दिखेगा. आइए इन स्टॉक्स की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं:- 

HCL Technologies- कंपनी आज कारोबारी साल 2027 की पहली तिमाही के वित्तीय नतीजे का ऐलान करेगी. इसके चलते आज पूरे आईटी स्टॉक्स में हलचल की उम्मीद है.

Avenue Supermarket (D-Mart)- पहली तिमाही में कंपनी ने अपने नेट प्रॉफिट में 11.3% की बढ़त दर्ज की है, जिस वजह से आज इसके शेयरों पर भी करीब से नजर रखे जाएंगे. 

NTPC- कंपनी के बोर्ड ने 20456.70 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाले लारा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट स्टेज III (2×800 MW) के लिए निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इस खबर का इसके शेयरों पर आज असर दिख सकता है. 

LTM- दिग्गज आईटी और डिजिटल सॉल्यूशंस कंपनी LTM ने हाल ही में जून तिमाही के अपने नतीजे का ऐलान किया. तिमाही आधार पर इसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 17.05% बढ़कर 1468.6 करोड़ रुपये रहा, जबकि रेवेन्यू में 17.96% की बढ़त देखी गई. मार्जिन में सुधार होने के चलते आज यह शेयर भी फोकस में बना रहेगा.

Adani Green Energy- कंपनी ने हाल ही में आपे जून तिमाही के ऑपरेशंस आंकड़े पेश किए. इसमें इसके एनर्जी सेल्स में 30% तक का उछाल देखने को मिला, जो 13657 मिलियन यूनिट (MU) पर पहुंच गई. वहीं, टोटल ऑपरेश्नल रिन्यूएबल कैपेसिटी सालाना आधार पर 27% की ग्रोथ के साथ 20142 मेगावाट हो गई. गुजरात के खावड़ा में इसके रिन्यूएबल पार्क पर भी काम तेजी से चल रहा है, जहां हाल ही में भारी सोलर कैपेसिटी और बेटरी एनर्जी स्टोरेज को चालू किया गया है.

 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *