लड़के से लड़की बनीं अनाया बांगर को मिली क्रिकेट खेलने की अनुमति, जानें कैसे

83eb7d9ac1f11612be343ebbb85c1e4e17876737763241212 original


अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया से कम्युनिटी क्रिकेट खेलने की अनुमति मिल गई है. बता दें कि अनाया पहले लड़का थीं. पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर के बेटे सर्जरी कराकर लड़की बनीं है. उनके लिए महिला क्रिकेट खेलना बहुत मुश्किल है, हालांकि उनके लिए एक रास्ता खुल गया है. उन्हें ऑस्ट्रेलिया से इजाजत मिल गई है. उन्होंने इसे उनकी जिंदगी का एक बड़ा दिन बताते हुए ऑस्ट्रेलिया का धन्यवाद किया है. उन्होंने ये भी बताया कि एक समय ऐसा आया जब उन्होंने भी उम्मीद खो दी थी कि वह कभी क्रिकेट खेल पाएंगी.

अनाया इसी साल लड़का से लड़की बनी हैं, उन्होंने इसके लिए सर्जरी करवाई थी. वह काफी समय से क्रिकेट खेल रही थीं, हालांकि जेंडर चेंज करवाने के कारण सवाल उठ रहे थे कि क्या वह महिला क्रिकेट खेल पाएंगी? अब ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें एक मौका दिया है, जो बतौर क्रिकेटर उनके लिए बड़ा पल है.

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए अनाया बांगर ने कहा, “मुझे पता चला कि मैं क्रिकेट खेल सकती हूं, ये मेरे लिए बड़ा दिन है. ऐसा भी समय आया था जब मुझे लगा था कि शायद अब मैं क्रिकेट नहीं खेल पाउंगी. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को धन्यवाद, जिन्होंने मुझे मौका दिया है.”

यह भी पढ़ें- ‘डरो मत, तुम कप्तान’, वीडियो में कैद हुए सरफराज खान के सारे कमेंट्स; पढ़ें क्या कहा

सरफराज खान के साथ खेल चुकी हैं क्रिकेट

अनाया बांगर मुंबई क्रिकेट में सरफराज खान और मुशीर खान के साथ क्रिकेट खेल चुकी हैं. वे अच्छे दोस्त भी हैं. हालांकि अनाया जब उनके साथ खेलती थीं, वह लड़का थीं. उन्होंने जेंडर चेंज कराया है, जिसके बाद वह क्रिकेट नहीं खेल सकती. हालांकि अब ऑस्ट्रेलिया से उन्हें अनुमति मिल गई है.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया कुछ नियमों के साथ ट्रांसजेंडर और लिंग विविधता वाले खिलाड़ियों को खेलने की इजाजत देता है. रिपोर्ट के अनुसार सीरम टेस्टोस्टेरोन का स्तर 12 महीनों में 10 नैनोमोल्स प्रति लीटर से नीचे होता है तो खेलने की इजाजत मिलती है. अनाया को BBL में खेलना है तो इन मापदंडों को पार करना होगा.

यह भी पढ़ें- क्या बारिश भारत की जीत में बनेगी विलेन? जानें बुधवार को कैसा रहेगा कोलंबो का मौसम

इंटरनेशनल नहीं खेल सकती अनाया बांगर?

ICC ने सर्जरी कराकर लड़की बनी खिलाड़ियों के लिए महिला क्रिकेट में प्रतिबंध लगा रखा है. ऐसे में वह इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल सकती.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *