PIB Fact Check : छात्रों को लेकर एक मैसेज सोशल मीडिया और WhatsApp पर इन दिनों तेजी से शेयर किया जा रहा है. इसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार छात्रों को फ्री लैपटॉप दे रही है और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो गए हैं. मैसेज के साथ एक लिंक दिया गया है, जिस पर क्लिक करके आवेदन करने की बात कही जा रही है.
मैसेज में शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार और G20 के लोगो के साथ प्रधानमंत्री की तस्वीर का भी इस्तेमाल किया गया है. ऐसे में कई लोग इसे सरकारी योजना समझ सकते हैं, लेकिन सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी PIB ने इस दावे की सच्चाई सामने रख दी है.
क्या है फ्री लैपटॉप वाला वायरल मैसेज?
वायरल हो रहे मैसेज में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार छात्रों को फ्री लैपटॉप दे रही है. इसमें छात्रों से दिए गए लिंक पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कहा गया है. मैसेज में यह भी लिखा है कि 2024-25 के छात्रों को लैपटॉप दिए जाएंगे. मैसेज को भरोसेमंद दिखाने के लिए इसमें शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार और G20 के लोगो के अलावा प्रधानमंत्री की फोटो भी लगाई गई है. स्क्रीन पर सरकार से फ्री लैपटॉप पाएं और ऑनलाइन आवेदन जैसे शब्द दिखाई दे रहे हैं. इसी वजह से यह मैसेज पहली नजर में सरकारी योजना से जुड़ा हुआ लग सकता है.
Beware of Fraudsters❗️
A message is being circulated with a link claiming that the central government is providing free laptops to students.#PIBFactCheck
❌ This message is #fake!
🚫 Do NOT click on suspicious links.
▶️ Always verify information through official sources. pic.twitter.com/aLaFfitf3b
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) August 9, 2026
PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
इस वायरल दावे की जांच के बाद PIB Fact Check ने इसे पूरी तरह फर्जी बताया है. PIB के मुताबिक, भारत सरकार या शिक्षा मंत्रालय की ओर से छात्रों को फ्री लैपटॉप देने वाली ऐसी कोई योजना घोषित नहीं की गई है. यानी वायरल मैसेज में किया जा रहा दावा सही नहीं है. PIB ने यह भी साफ किया है कि इस मैसेज का भारत सरकार या शिक्षा मंत्रालय से कोई संबंध नहीं है. इसमें इस्तेमाल किए गए लोगो, फॉर्मेट और लिंक भी फर्जी हैं.
यह भी पढ़ें – नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
फर्जी लिंक पर क्लिक करने से बचें
PIB Fact Check ने लोगों को ऐसे संदिग्ध लिंक से सावधान रहने की सलाह दी है. वायरल मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करके आवेदन करने के लिए कहा गया है, लेकिन ऐसे लिंक फर्जी वेबसाइट या ऐप तक ले जा सकते हैं, जहां लोगों से उनकी निजी जानकारी या पैसे मांगे जा सकते हैं. इसी वजह से किसी भी ऐसे मैसेज पर तुरंत भरोसा करने या उसमें दिए लिंक पर क्लिक करने की जगह उसकी जानकारी की जांच करना जरूरी है.
शिक्षा मंत्रालय ने क्या कहा?
सरकार ने सोशल मीडिया पर चल रहे उस दावे का भी खंडन किया है, जिसमें स्टूडेंट लैपटॉप योजना 2026 के तहत फ्री लैपटॉप देने की बात कही जा रही है. वायरल मैसेज में लाभार्थियों से उनकी व्यक्तिगत जानकारी शेयर करने को कहा जा रहा है. PIB की फैक्ट चेक यूनिट ने इसे फर्जी बताते हुए कहा है कि सरकार ने ऐसी कोई योजना घोषित नहीं की है. एजेंसी ने लोगों से अपील की है कि वे इस तरह के दावों के झांसे में न आएं और किसी भी सरकारी योजना या खबर की पुष्टि केवल आधिकारिक सरकारी स्रोतों से ही करें.
यह भी पढ़ें – तमिलनाडु के प्रणव इलांगो ने रचा इतिहास, मिली 3.55 करोड़ की स्कॉलरशिप
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI