IPL 2026 Points Table: बारिश में धुला कोलकाता-पंजाब का मैच तो कितना बदला पॉइंट्स टेबल? पढ़ें ताजा अपडेट

bc4ce70347f9f69c704ab3d82e66e93b17754985124701364 original


IPL 2026 Points Table Latest Update: आईपीएल 2026 का 12वां लीग मैच बारिश के कारण गीले हुए आउटफील्ड के चलते रद्द हो गया. मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच ईडन गार्डन्स में था. दोनों ही टीमों को 1-1 पॉइंट दे दिया गया, जिससे पंजाब किंग्स को तगड़ा फायदा पहुंचा. तो आइए जानते हैं कि इस रद्द हुए मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में कोलकाता सहित बाकी टीमों का क्या हाल है. 

टॉप पर पंजाब किंग्स 

एक पॉइंट मिलने के साथ पंजाब किंग्स के पास कुल 5 पॉइंट्स हो गए. इसके साथ टीम टेबल में टॉप पर पहुंच गई. इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 4 पॉइंट्स के साथ अव्वल नंबर पर थी. पंजाब का नेट रनरेट +0.637 का है. 

कोलकाता को मिला पहला पॉइंट 

यह कोलकाता का तीसरा मैच था. शुरुआती दो मैचों में केकेआर ने हार का सामना किया था. अब तीसरा मैच रद्द होने के बाद केकेआर को एक पॉइंट मिला. यह कोलकाता के लिए सीजन का पहला पॉइंट रहा, जिसके साथ टीम पॉइंट्स टेबल में आठवें पायदान पर आ गई है. गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स बगैर जीत के क्रमश: 9वें और 10वें पायदान पर हैं. 

टेबल की टॉप-4 टीमें

बात करें टेबल की टॉप-4 टीमों की, तो पंजाब पहले पायदान पर है. इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 4 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है. टीम का नेट रनरेट +2.501 का है. आगे बढ़ते हुए राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स 4-4 पॉइंट्स के साथ तीसरे और चौथे पायदान पर हैं. राजस्थान का नेट रनरेट +2.233 का है. दिल्ली का नेट रनरेट +1.170 का है. बताते चलें कि लीग स्टेज के अंत में टॉप-4 टीमें ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी.  

ऐसा है पूरा पॉइंट्स टेबल 

स्थान टीम मैच  जीत हार कोई परिणाम नहीं अंक  नेट रनरेट
1 PBKS (पंजाब किंग्स) 3 2 0 1 5 +0.637
2 RCB (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) 2 2 0 0 4 +2.501
3 RR (राजस्थान रॉयल्स) 2 2 0 0 4 +2.233
4 DC (दिल्ली कैपिटल्स) 2 2 0 0 4 +1.170
5 SRH (सनराइजर्स हैदराबाद) 3 1 2 0 2 +0.275
6 MI (मुंबई इंडियंस) 2 1 1 0 2 -0.206
7 LSG (लखनऊ सुपर जायंट्स) 2 1 1 0 2 -0.542
8 KKR (कोलकाता नाइट राइडर्स) 3 0 2 1 1 -1.964
9 GT (गुजरात टाइटंस) 2 0 2 0 0 -0.424
10 CSK (चेन्नई सुपर किंग्स) 3 0 3 0 0 -2.517

 

यह भी पढ़ें: आवेश खान की इस हरकत पर मचा बवाल, BCCI से शिकायत करेगी सनराइजर्स हैदराबाद, जानें पूरा मामला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *