‘जेलर 2’ ने ओपनिंग डे पर तोड़े रिकॉर्ड, ‘इरुमुडी’ समेत 13 फिल्मों को पछाड़ा

282bb8af0d563466eabc151d71f4a0391792062026765587 original


रजनीकांत की ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है. फिल्म 15 अक्टूबर यानी आज रिलीज हुई है और फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म पहले दिन कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली है. आइए नजर जानते हैं फिल्म ने साढ़े 4 बजे तक कितना कलेक्शन कर लिया है और कौनसी फिल्मों को पछाड़ दिया है.

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने साढ़े 4 बजे तक 29.39 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म को 9701 शोज मिले हैं. फिल्म को 47 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली है. 

  • फिल्म के तमिल वर्जन ने 22.80 करोड़ कमाए. फिल्म को 60.8 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली और 5,582
    शोज मिले.
  • तेलुगू वर्जन ने 4.82 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म को 47.3 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली और 1,542 शोज मिले.
  • वहीं हिंदी वर्जन ने 1.56 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 16 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म को 2,507 शोज मिले.
  • फिल्म के कन्नड़ वर्जन ने 21 लाख कमाए. फिल्म को 48 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली और 70 शोज मिले.

बता दें कि फिल्म के सारे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं. अभी फिल्म के पहले दिन के फाइनल आंकड़े नहीं आए हैं. रात साढ़े 10 बजे तक फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन के आंकड़े फाइनल सामने आ जाएंगे.

पहले दिन की कमाई के मामले में इन 13 फिल्मों को पछाड़ा

  1. ‘इरुमुडी’- 15.30 करोड़
  2. ‘द ओडिसी’- 17.40 करोड़
  3. ‘आडु 3’- 6.03 करोड़
  4. Bethlehem Kudumba Unit- 4.9 करोड़
  5. ‘डकैत’- 6.55 करोड़
  6. ‘राजा शिवाजी’- 11.35 करोड़
  7. ‘आवारापन 2’- 22 करोड़
  8. ‘वेलकम टू द जंगल’- 19 करोड़
  9. ‘भूत बंगला’- 12.25 करोड़
  10. ‘धमाल 4’- 14 करोड़
  11. ‘कॉकटेल 2’- 13.50 करोड़
  12. ‘अल्फा’- 9.25 करोड़
  13. ‘खलिफा’- 5.35 करोड़

ये भी पढ़ें- सलमान खान ने फिल्म SVC63 के टाइटल को लेकर दिया हिंट, ‘मॉन्स्टर’ होगा नाम? 

जेलर 2 की बात करें तो फिल्म का जॉनर कॉमेडी-एक्शन है. फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 46 मिनट है. फिल्म को नेलसन दिलीपकुमार ने डायरेक्ट किया है. Kalanithi Maran ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है. फिल्म के म्यूजिशियन अनिरुद्ध रवि चंदर हैं. फिल्म में रजनीकांत के अलावा विद्या बालन, मिरना मेनन, मोहनलाल, ऋतिक रोशन, योगी बाबू, विनायकन, शिवा राजकुमार जैसे स्टार्स नजर आए हैं. फिल्म को फैंस पसंद कर रहे हैं. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *