IND Vs ENG 4th T20I: इंग्लैंड से हार के बाद भड़के कप्तान श्रेयस अय्यर, खिलाड़ियों को जमकर लताड़ा

fcc3fb981a8509508f80d2d83280623617836540702271430 original


9 जुलाई को भारत-इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 सीरीज का मुकाबला खेला गया. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर के खेल में 7 विकेट गवाकर 158 रन का लक्ष्य खड़ा किया. इंग्लैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 13.5 ओवर में 159/1 बनाकर मुकाबले में जीत दर्ज की. इंग्लैंड ने 9 विकेट से मुकाबले को और इस सीरीज को भी अपने कब्जे में कर लिया है.

कप्तान अय्यर काफी हताश नज़र आए

टीम इंडिया की हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर काफी परेशान हैं. अय्यर को पहली बार टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी थी, लेकिन आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सारे टी20 मुकाबलों में भारत को हार का सामना करना पड़ा. चौथे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों ही बेहद खराब रही. जिसके कारण मैच के खत्म होने के बाद कप्तान अय्यर काफी हताश नज़र आए और हार के जिम्मेदार खिलाड़ियों को उन्होंने जमकर खरी-खोटी सुनाई.

यह भी पढ़ें- IND VS ENG: IND VS ENG: ब्रिस्टल में ढहा टीम इंडिया का किला, 27 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर

अपनी लाइन-लेंथ को दोहराएं

हार के बाद अय्यर ने कहा, ‘हमारी टीम को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा.158 रनों का लक्ष्य चेज करना बिल्कुल भी आसान नहीं थी, लेकिन जैसे हम सबने देखा इंग्लैंड ने दूसरी पारी में कितनी तेजी से रनचेज किया. हमारी गेंदबाज़ी बिल्कुल साधारण रही. मैंने गेंदबाज़ों को कहा था कि अपनी लाइन-लेंथ को दोहराएं क्योंकि ऑफ स्टंप और मिडिल-लेग में बल्लेबाज़ों को रन बनाने में काफी मुश्किल हो रही थी,लेकिन हम अपनी योजनाओं को सही तरीके से लागू नहीं कर पाए’.

प्रदर्शन को जल्द से जल्द सुधारेंगे

टीम इंडिया के लिए अय्यर आखिरी तक मुकाबले में खडे़ रहे. उन्होंने 49 गेंदों का सामना करते हुए 80 रनों की नाबाद पारी खेली,लेकिन अय्यर अपनी बल्लेबाज़ी से बिल्कुल खुश नहीं दिखे. उन्होंने आगे कहा,’मैं अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हूं, लेकिन अगर उससे टीम नहीं जीत सकी तो बल्लेबाज़ी का कोई मतलब नहीं रह जाता. अभी हम सब एक बदलाव से गुजर रहे हैं तो हमसे गलतियां होंगी. हमें हालात के हिसाब से खुद को ढालना सिखना होगा. मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे टीम में जल्दी सीखने वाले खिलाड़ी हैं और वे अपने प्रदर्शन को जल्द से जल्द सुधारेंगे’.

यह भी पढ़ें- Tammy Beaumont Retirement News: 17 साल लंबे इंटरनेशनल करियर का अंत! इस खिलाड़ी का भारत के खिलाफ आखिर मैच



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *