- इच्छुक उम्मीदवार 24 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें.
अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है.कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) ने अलग-अलग पदों पर भर्ती का ऐलान किया है. इस भर्ती के तहत कुल 148 खाली पद भरे जाएंगे.आवेदन की प्रक्रिया उम्मीदवार 24 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.
किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के तहत कई अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.इनमें सहायक प्रबंधक (राजभाषा) का 1 पद, सहायक प्रबंधक (आईटी) का 1 पद, प्रबंधन प्रशिक्षु (मार्केटिंग) के 8 पद, प्रबंधन प्रशिक्षु (अकाउंट्स) के 8 पद, जूनियर कॉमर्शियल एग्जीक्यूटिव के 50 पद, जूनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स) के 50 पद और जूनियर असिस्टेंट (जनरल) के 30 पद शामिल हैं.कुल मिलाकर 148 पदों पर भर्ती की जाएगी.
योग्यता
हर पद के लिए योग्यता अलग-अलग तय की गई है.उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में बीई, बीटेक, बीएससी, बीकॉम, एमसीए, एमबीए, सीए, सीएम या अन्य निर्धारित डिग्री होनी चाहिए. आवेदन करने से पहले उम्मीदवार को अपने पद के अनुसार योग्यता जरूर जांच लेनी चाहिए.
उम्र सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है.अधिकतम आयु पद के अनुसार 30 वर्ष या 32 वर्ष तक निर्धारित की गई है.आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.
यह भी पढ़ें – IIT BHU Recruitment 2026: आईआईटी बीएचयू में गैर-शिक्षण पदों पर निकली भर्ती, 10 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से किया जा सकेगा.
चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद मेडिकल जांच होगी. सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम नियुक्ति दी जाएगी.
आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) की आधिकारिक वेबसाइट www.cotcorp.org.in पर जाएं.
- वेबसाइट के होमपेज पर CCI Recruitment 2026 या Careers सेक्शन में जाएं.
- संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करके नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें.
- इसके बाद Apply Online पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
- जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
- सभी जानकारी एक बार जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें.
- अंत में आवेदन पत्र का प्रिंटआउट या पीडीएफ अपने पास सुरक्षित रख लें.
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI