घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे? शानदार आएगा स्वाद

db0f23eb94b1245ba13089361db0fd1c17919943285181472 original


अगर खाने के साथ कुछ चटपटा और तीखा खाने का मन है, तो राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे एक अच्छा विकल्प हैं. राजस्थान में हरी मिर्च से बनने वाली यह पारंपरिक डिश दाल-बाटी, दाल-चावल और पराठों के साथ खूब पसंद की जाती है. इसमें हरी मिर्च के साथ सौंफ, धनिया, हल्दी और अमचूर जैसे मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती. कुछ आसान स्टेप्स अपनाकर आप घर पर ही इसका स्वाद ले सकते हैं.

 सबसे पहले तैयार करें हरी मिर्च

मिर्च के टपोरे बनाने के लिए मोटी और कम तीखी हरी मिर्च चुने सबसे पहले करीब 200 ग्राम हरी मिर्च को अच्छी तरह धोकर सुखा लें. अब मिर्च के डंठल हटाकर उन्हें लंबाई में काट लें. अगर आप कम तीखा खाना पसंद करते हैं, तो मिर्च के बीज कुछ हद तक निकाल सकते हैं. अब एक कटोरी में एक छोटा चम्मच सौंफ, आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी, थोड़ा अमचूर और स्वादानुसार नमक मिला लें. आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा हींग और जीरा भी डालें. सभी मसालों को अच्छी तरह मिलाकर तैयार रखें.

यह भी पढ़ें : बगैर फ्रिज भी ताजी रहेंगी सब्जियां, इन तरीकों से आसान बनेगा काम

मसालों के साथ ऐसे पकाएं टपोरे

अब एक कड़ाही में दो बड़े चम्मच सरसों का तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर इसमें थोड़ा जीरा और हींग डालें. इसके बाद कटी हुई हरी मिर्च डालकर कुछ मिनट तक हल्का भूनें.
अब तैयार मसालों का मिश्रण डालें और धीमी आंच पर अच्छी तरह मिलाएं. जरूरत लगे तो एक से दो चम्मच पानी डाले ताकि मसाले मिर्च पर अच्छी तरह चिपक जाएं. कड़ाही को ढककर कुछ मिनट पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहें.

दाल-बाटी और पराठों के साथ करें सर्व

राजस्थानी मिर्च के टपोरे तैयार होने के बाद इन्हें थोड़ी देर ठंडा होने दें. फिर दाल-बाटी, दाल-चावल, रोटी या पराठे के साथ परोसें. सरसों के तेल और मसालों का स्वाद इस डिश को खास बनाता है.अगर आप ज्यादा खट्टा स्वाद पसंद करते हैं, तो अमचूर की मात्रा थोड़ी बढ़ाते हैं. वहीं, तीखापन कम रखने के लिए कम तीखी हरी मिर्च चुनें. इन्हें साफ और सूखे बर्तन में रखकर फ्रिज में रखें और जल्द इस्तेमाल करें. इस तरह कम सामग्री से घर पर राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे तैयार करें.

यह भी पढ़ें : कैसे बनाएं पीएम मोदी के पसंदीदा मोरिंगा के पराठे? जानें आसान रेसिपी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *